Search

 
 
 

कसमार में गुरुवार को कल्पना सोरेन की चुनावी सभा II समेत बोकारो की 2 खबरें

 
Kasmar (Bokaro) : झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन गोमिया विधानसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद के समर्थन में गुरुवार को प्रचार करेंगी. उनकी चुनावी सभा कसमार प्रखंड के मंजुरा के सपाहीटांड़ खेल मैदान में होगी. झामुमो प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को सभा स्थल पहुंचकर जायजा लिया. मैदान में बन रहे हेलीपैड, मंच सहित वहां  पेयजल, वाहन पार्किंग व अन्य सुविधाओं की जानकारी ली. कहा कि कार्यक्रम में इंडिया गठबंधन के साथी दलों के कई नेता व मंत्री शामिल होंगे.  उन्होंने कार्यकर्ताओं को तैयारी से संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पूरे गोमिया विधानसभा क्षेत्र में इस बार बदलाव की लहर चल रही है. जनता ने उन्हें समर्थन देने का मन बना लिया है. इसलिए प्रखंड, पंचायत से लेकर बूथ कमेटी के सभी कार्यकर्ताओं को कमर कसकर जनसंपर्क अभियान और तेज करना है. मौके पर गुणानंद महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप हेंब्रम, शेरे आलम, सोहेल अंसारी, शेखावत अंसारी, मेहरुल होदा, कुलदीप करमाली, अब्बास अंसारी, राजेश कपरदार, मनोहर मुर्मू, तनवीर आलम, विनीत जायसवाल, बाबर अंसारी, सुभाष ठाकुर, विनय कपूर, फारुख अंसारी, रिजवान अंसारी, इरफान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

चंदनकियारी से प्रत्याशी उमाकांत रजक के पक्ष में जनसंपर्क

Bokaro : चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी उमाकांत रजक के पक्ष में झामुमो नेता पंचम गोप ने अपने समर्थकों के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने शहीद सुदर्शन भगत जोन की बेलुंजा व बिजुलिया पंचायत के गांव-टोला में जाकर लोगों से उमाकांत रजक के पक्ष में मतदान करने का अपील की. कहा उमाकांत रजक ने अपने विधायक व मंत्री काल में चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में विकास के महत्वपूर्ण काम किया थे. उन्होंने हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जनता को बताया. अभियान में अश्विनी कुमार महथा, टिंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में झामुमो व कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे. यह भी पढ़ें: संपष्ट">https://lagatar.in/jmm-rjd-congress-ml-will-form-government-again-with-the-help-of-clear-mandate-supriyo/">संपष्ट

जनादेश के सहारे झामुमो, राजद, कांग्रेस, माले दोबारा बनायेगी सरकार: सुप्रियो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही