Search

 
 
 

शव का अंतिम संस्कार करने गए व्यक्ति की लू लगने से मौत समेत गिरिडीह की 2 खबरें

 
Gawan (Giridih)  : गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के लखेकुरा गांव में एक व्यक्ति नकुल रविदास की अचानक मौत हो गई. लू लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है. वह तीसरी थाना क्षेत्र के लोकाय का रहने वाला था. वह अपनी बुआ की मौत पर लखेकुरा आया हुआ था. वह बुआ के अंतिम संस्कार में भाग लेने श्मशान घाट गया था, तभी अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई. आनन-फानन में उसे गावां सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉ. चंद्रमोहन कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य केंद्र आने के पहले ही उसकी मौत हो गई थी. शव को परिजनों को सौप दिया गया.

पंसस की बैठक में छाया रहा पीडीएस व जलसंकट का मुद्दा

[caption id="attachment_897970" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/पंचायत-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> बैठक में अधिकारियों के साथ पंचायत समिति सदस्य[/caption] Dhnwar (Giridih) : धनवार प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पीडीएस दुकानों से मिलने वाले राशन में गड़बड़ी व गांवों में व्याप्त पेयजल संकट का मुद्दा छाया रहा. बैठक में बीडीओ देवेंद्र कुमार दास, सीओ गुलजार अंजुम व राम नारायण रामशरण यादव सहित सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे. पंचायत समितियों ने बारी-बारी से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. पीडीएस के राशन व पीएचईडी के कार्यों पर पंचायत समिति सदस्यों नाराजगी जताई. प्रखंड में मनरेगा के तहत मटेरियल पेमेंट तीन साल से लंबित रहने पर भी सदस्यों ने नाराजगी जाताते बीडीओ से इसमें हस्तक्षेप की मांग की. बैठक में अबुआ आवासों के चयन में गड़बड़ी की जांच की मांग की गई. बैठक में पंचायत समिति सदस्य निरंजन तिवारी, कुंदन यादव, दिवाकर विश्वकर्मा, राजेश यादव, प्रवेश यादव, इकेंद्र साहू, जीतेंद्र विश्वकर्मा, जीतेंद्र यादव, सुदामा पंडित, शिवनारायण सिंह, भीमदेव यादव आदि मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : डीपीएस">https://lagatar.in/dps-bokaros-music-teacher-mayank-gets-vishwaratna-award-ii-3-news-together/">डीपीएस

बोकारो के संगीत शिक्षक मयंक को मिला ‘विश्वरत्न सम्मान’ II समेत 3 खबरें एक साथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही