Search

 
 
 

पोड़ैयाहाट में बाइक से 46 बोतल अवैध शराब जब्त समेत गोड्डा की 2 खबरें

 
Godda : पोड़ैयाहाट थाने की पुलिस ने दो बाइक से ले जाई जा रही 46 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो बाइक की डिक्की में छिपाकर अंग्रेजी शराब बिहार की ओर ले जाई जा रही है. थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दल-बल के साथ हंसडीहा बौसी मुख्य मार्ग पर कमराडोल के समीप पहुंचे. तभी दो बाइक पर सवार युवकों को सिजुआ गांव की ओर जाते देखा. पुलिस ने उनका पीछा किया, यह देखकर युवक बाइक छोड़कर भाग निकले. दोनों बाइक की तलाशी लेने पर डिक्की से अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गईं.

भाजपा कार्यकर्ता से मारपीट मामले में निशिकांत पहुंचे थाना

Godda : गोड्डा नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता मनीष साह के घर पर पार्टी का झंडा लगाने को लेकर उनके साथ मारपीट की घटना घटी. इस मामले का लेकर मनीष साह घर की महिला सदस्य के साथ नगर थाना पहुंचे और लिखित शिकायत की. उन्होंने बताया कि वो अपने घर पर भाजपा का झंडा लगाए थे. गांव के दीपक यादव ने उन पर झंडा उतारने के लिए दबाव बनाया. आरोप है कि झंडा नहीं उतारने पर दीपक यादव ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और उनकी बहन को जान मारने की धमकी दी. घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा प्रत्याशी निशिकांत दुबे भी थाना पहुंच गए और पीड़ित कार्यकर्ता से मामले की जानकारी ली. उन्होंने पुलिस से कहा कि पीड़ित युवक की मेडिकल जांच कराने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करें. उन्होंने मनीष साह को सुरक्षा दिलाने का भी भरोसा दिया. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-shivraj-singh-did-a-road-show-in-mahagama-in-support-of-nishikant/">गोड्डा

: निशिकांत के समर्थन में शिवराज सिंह ने महगामा में किया रोड-शो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही