Search

 
 
 

ललमटिया में अवैध कोयला जब्त II समेत गोड्डा की 2 खबरें

 
Godda : ललमटिया थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत के नेतृत्व में पुलिस ने कोयला तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया. इस दौरान विभिन्न जगहों पर तस्करों द्वारा डंप किए गए कोयला को जब्त किया गया. यह कोयला ललमटिया कोलियरी के अगल-बगल क्षेत्र से चोरी कर जमा किया गया था. पुलिस ने जब्त कोयला को ललमटिया कोलियरी को सौंप दिया. ज्ञात हो कि पुलिस की यह कार्रवाई दो-चार महीने में की जाती है. इसके बाद कुछ दिनों तक कोयला चोर शांत रहते हैं और अपना धंधा शुरू कर देते हैं. मुख्य खदान के अगल-बगल कई अवैध खदानें संचालित हैं, जिनसे कोयला की तस्करी बदस्तूर जारी है. देवडांड थाना क्षेत्र के जंगलों में भी अवैध खदान का संचालन धड़ल्ले से किया जाता है.

एनजीटी रोक के बावजूद पथरगामा में बालू की तस्करी जारी

Godda : एनजीटी की रोक के बावजूद गोड्डा जिले के पथरगामा क्षेत्र में बालू की तस्करी धड़ल्ले से जारी है. सड़कों व गलियों में दौड़ते अवैध बालू लदे ट्रैक्टर व मिनी हाइवा इसकी सच्चाई बयां कर रहे हैं. स्थानीय भाजपा विधायक अमित मंडल के गांव कोरका के रास्ते देर रात बालू लदे ट्रैक्टर व हाइवा की कतार लगी रहती है. बालू तस्करी में लगे वाहन सड़कों पर इस कदर दौड़ते हैँ, मानो जमीन पर नहीं हवा में उड़ रहे हों. उनमें अधिक से अधिक ट्रिप लगाने की होड़ लगी रहती है. लूट का खेल है, जाहिर है ऊपर से नीचे तक काली कमाई का हिस्सा पहुंचता होगा. विधायक अमित मंडल का समय-समय पर बालू तस्करी को लेकर किया गया विरोध भी तस्करों का मनोबल नहीं रोक पाया. बालू के इस अवैध कारोबार से जिला मुख्यालय में बैठे अधिकारियो पर भी ऊंगली उठने लगी है. यह भी पढ़ें : आउटसोर्सिंग">https://lagatar.in/outsourcing-company-removed-teachers-staged-indefinite-strike-in-front-of-raj-bhavan/">आउटसोर्सिंग

कंपनी ने शिक्षकों को हटाया, राजभवन के समक्ष दिया अनिश्तिकालीन धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही