Sahibganj : राजमहल पुलिस ने अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना अर्जुन सिंह उर्फ देवा सिंह सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने थाना क्षेत्र के मंगलहाट में चोरी की बाइक बिक्री करने पहुंचे अर्जुन सिंह को दबोच लिया. उसके पास बाइक का कोई कागजात नहीं था. यह जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने सोमवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि सरगना अर्जुन सिंह झारखंड व बिहार में बाइक चोरी का गिरोह चलाता था. उसकी निशानदेही पर गोड्डा जिले के कसवा दुधिचक से गिरोह के सदस्य शेख अंसारी को से गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चोरी का 2 मोबाइल व 14 हजार रुपए नकद बरामद किया गया. थाना प्रभारी गुलाम सरवर के बयान पर दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने बताया कि अर्जुन सिंह उर्फ देवा के खिलाफ उसके खिलाफ साहिबगंज नगर थाना, गोड्डा जिले के महागामा व मेहरमा थाना और बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना में कई मामले दर्ज हैं. छापेमारी दल में थाना प्रभारी गुलाम सरवर के अलावा तालझारी थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सुधांशु, राजमहल के सब इंस्पेक्टर बिट्टू कुमार साहा, एएसआई अरविंद्र कुमार दास शामिल थे.
अंतरराज्यीय बाइक चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार समेत साहिबगंज की 2 खबरें
Leave a Comment