Search

 
 
 

सीएसआईआर जेआरएफ में नैंसी को 133वां रैंक समेत 2 खबरें

 
Patratu / Ramgarh : रामगढ़ निवासी नेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में 133वां रैंक प्राप्त किया है. देश भर से कुल 78168 अभ्यर्थी, इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इसमें नैंसी ने 99.09 प्रतिशत लाया. बता दें कि इस परीक्षा में कुल 4400 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है. क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों ने नैंसी के साथ उनके पिता उमेश राजगढ़िया व माता अनीता देवी को बधाई को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी है. बता दें कि नैंसी राजगढ़िया ने 10वीं व 12वीं की शिक्षा श्री अग्रसेन स्कूल, भुरकुंडा से हासिल की है. संत जेवियर कॉलेज, रांची से बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद बंगलौर स्थित माउंट कार्मेल कॉलेज से एमएससी किया. वर्तमान में वह मणिपुर यूनिवर्सिटी, जयपुर में बायोटेक्नोलॉजी में पीएचडी कर रही हैं. इसे भी पढ़ें :बीआईटी">https://lagatar.in/hazaribagh-india-protest-against-the-central-government-pm-modi-on-target/">बीआईटी

मेसरा के प्रो श्रीकांत पाल राज्यपाल से मिले
दूसरी खबर

किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य : उपायुक्त

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/01rc_m_184_01082023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दुलमी प्रखंड में जल छाजन जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर में शामिल हुए रामगढ़ डीसी कृषि यंत्रों, सिलाई मशीन, केसीसी व बीज का किया वितरण जल संचयन व संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक Ramgarh : मंगलवार को उपायुक्त चंदन कुमार ने दुलमी प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत आयोजित जल छाजन जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया. उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं व प्रशिक्षण के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. जलवायु परिवर्तन के दौर में हाइब्रिड बीज व अन्य आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कृषि क्षेत्र में करें, तो काफी लाभ होगा. उपायुक्त ने आगे कहा कि जिला प्रशासन द्वारा दुलमी प्रखंड में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए कार्य किए जा रहे हैं और जल्द ही लोग इसका लाभ ले सकेंगे. उन्होंने जल के महत्व व इसके संरक्षण की जरूरत पर भी बल दिया. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-india-protest-against-the-central-government-pm-modi-on-target/">हजारीबाग

: केंद्र सरकार के खिलाफ ‘इंडिया’ का धरना, निशाने पर रहे पीएम मोदी

कृषि उपकरणों का वितरण

उपायुक्त ने जल संरक्षण हेतु वर्षा जल संचयन, सोख्ता गड्ढा निर्माण, ट्रेंच कम बंड आदि के संबंध में आवश्यक जानकारियां दीं. कार्यशाला के दौरान उपायुक्त ने कस्टम हायरिंग सेंटर अंतर्गत दुलमी एग्रीटेक एफपीओ को पावर वीडर, पावर स्प्रेयर, मैनुअल स्प्रेयर, पैडी थ्रेसर आदि उपकरण उपलब्ध कराए. वहीं, लाभुकों के बीच सिलाई मशीन, केसीसी, अरहर बीज आदि का भी वितरण किया. इस दौरान डीसी ने एफपीओ, जल छाजन व जेएसएलपीएस द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया. उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के प्रति जागरूक करने का अधिकारियों को निर्देश भी दिया. दौरे के क्रम में उपायुक्त ने दुलमी बाजार टांड़ अंतर्गत दुलमी महिला एफपीसी लिमिटेड का उद्घाटन कर पावर वीडर, पावर स्प्रेयर, मैनुअल स्प्रेयर, पैडी थ्रेसर सहित अन्य कृषि उपकरणों का वितरण किया. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही