Search

 
 
 

बोकारो थर्मल में 365 लीटर अवैध शराब व 10 क्विंटल महुआ जब्त समेत 2 खबरें

 
Bokaro : बोकारो जिला उत्पाद विभाग की टीम ने पुलिस के सहयोग से बोकारो थर्मल थाना की बोड़िया बस्ती में कोनार नदी किनारे अवैध शराब भट्ठी का भंडाफोड़ किया. टीम ने भट्ठी पर छापेमारी कर 365 लीटर चुलाई शराब व करीब 10 क्विंटल जावा महुआ समेत शराब बनाने वाली अन्य सामग्री को जब्त कर नष्ट कर दिया. धंधेबांजों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में उत्पाद निरीक्षक संजीत देव, अवर निरीक्षक सदर कृष्णा प्रजापति, अवर निरीक्षक तेनुघाट दीपिका कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह, अजीत कुमार आदि शामिल थे.

मंजूरा में धूमधाम से मनाया सरहुल पर्व

[caption id="attachment_874577" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-16-at-18.53.37.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> सरहुल पूजा में शामिल ग्रामीण[/caption] Bokaro : कसमार प्रखंड के मंजूरा गांव स्थित नाइया जेहराथान में मंगलवार को सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया. गांव के नाइया जानकी महतो ने जेहराथान में पूजा-अर्चना की और खीर का भोग चढ़ाया. इसके बाद नाइया ने ग्रामीणों के बीच सखुआ का फूल बांटा. ग्रामीणों ने बताया कि मंजूरा गांव में चड़क पूजा के उपरांत सरहुल परब मनाने की परंपरा पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है. नाइया जेहराथान कुड़मी समेत आदिवासियों की गहरी आस्था का केंद्र है. मौके पर भागीरथ बंसरिआर, सदानंद गुलिआर, मिथिलेश महतो केटिआर, प्रवीण केसरिआर, ज्ञानी गुलिआर, दशरथ गुलिआर, पियूष बंसरिआर, सहदेव झारखंडी, उमेश केसरिआर, अखिलेश केसरिआर, सुभाष हिंदइआर, बालेश्वर पुनअरिआर समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही