Search

 
 
 

जलशक्ति अभियान की बैठक में कई मुद्दों पर विमर्श समेत 2 खबरें

 
Koderma : कोडरमा के समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जल शक्ति अभियान को लेकर बैठक संपन्न हुई. बैठक में जल शक्ति अभियान के सफल संचालन को लेकर जल संरक्षण, जल संचयन, अमृत सरोवर आदि के क्रियान्वयन को लेकर कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया. बैठक में सबसे पहले उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने योजना पर नवीनतम प्रगति और जल शक्ति अभियान के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न विभागों की भूमिका के बारे में जानकारी दी. उपायुक्त ने जल शक्ति केंद्र के अधिष्ठापन करने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जल शक्ति अभियान के सफल क्रियान्वयन के जल शक्ति केंद्र का अधिष्ठापन करें और केंद्र में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति करें. उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता समिति को निर्देश देते हुए कहा कि पानी के पीने के स्रोतों का जियो टैंगिग कर पोर्टल पर अपलोड करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक और संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/latehar-crpf-got-success-3-news-including-arms-and-ied-recovered/">लातेहार

: सीआरपीएफ को मिली सफलता, हथियार व आईईडी बरामद समेत 3 खबरें
दूसरी खबर

रामगढ़ : अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों को मिला सम्मान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/NNNN-5.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Patratu (Ramgarh) : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय स्थित बीएमएस एवं एकेसी अस्पताल की ओर से शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया. इस अवसर पर पीओ मनोज पाठक, डॉक्टर एचके सिंह, डॉ नदीम अनवर, बीएमएस के शंभू सिंह, हरिनाथ महतो, सरोज राणा, ललन प्रसाद, अनिल पासवान, नौशाद आलम ने सभी नर्सों को सम्मानित किया. इसके अलावा जिले के सभी अस्पताल सहित सीसीएल आदर्श क्षेत्रीय चिकित्सालय स्वास्थ्य के क्षे में नर्सां के उत्कृष्ट योगदान कार्यां के लिए उनका सम्मान कर नर्स-डे पर सभी नर्सों को सम्मानित किया गया. वहीं मौके पर डॉ एचके सिंह एवं डॉ नदीम अनवर ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों की समुचित देखभाल कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली नर्सों को सम्मानित कर उत्साहित किया गया. इसे भी पढ़ें :CBSE">https://lagatar.in/cbse-10th-12th-result-released-better-performance-of-ranchi-schools/">CBSE

10th-12th का रिजल्ट जारी, रांची के स्कूलों का बेहतर प्रदर्शन, 10वीं में आईजी प्रभात की बेटी बनी डीपीएस टॉपर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही