Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

परबत्ता में हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा समेत 2 खबरें

Barkattha : बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के परबत्ता में बुधवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा सह महायज्ञ के लिए कलश शोभायात्रा निकाली गई. इसमें सैकड़ों महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल हुए. कलश यात्रा में 551 महिला एवं कन्याओं ने कलश पात्र में पतालसुर नदी से जल उठाया. आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंडप प्रवेश कराया.

कलश यात्रा में विधायक समेत गणमान्य लोग रहे मौजूद

कलश यात्रा में मुख्य रूप से विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, प्रमुख रेणु देवी, जेएमएम हजारीबाग जिलाध्यक्ष शंभूलाल यादव, मुखिया प्रमिला देवी, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष चंदन देवी,पू र्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य प्रीति गुप्ता, जिला परिषद सदस्य कुमकुम देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, उपाध्यक्ष कुदुश अंसारी, पूर्व मुखिया बसंत साव, सांसद प्रतिनिधि केदार साव, झामुमो जिला उपाध्यक्ष यासीन खान, झामुमो जिला संयुक्त सचिव प्रमोद गुप्ता समेत कई लोग शामिल हुए. इसे भी पढ़ें :News11">https://lagatar.in/news11-bharat-owner-arup-chatterjee-gets-bail-walks-out-of-jail/">News11

भारत के मालिक अरूप चटर्जी को मिली जमानत, जेल से बाहर निकले
दूसरी खबर

संस्कृति को बचाना है, तो विकृति को हटाना होगा : लाडली शरण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/lll.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> Hazaribagh : चौपारण की झापा पंचायत के बेंदुआरा में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री शतचंडी महायज्ञ देवी सह भास्कर प्राण-प्रतिष्ठा के तीसरे दिन प्रवचन के दौरान राष्ट्रीय सरस प्रवक्ता बाल विदुषी लाडली शरण ने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाना है. साथ ही अंदर की विकृति को हटाना होगा. उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में 18 हजार श्लोक लिखे गए हैं. इसमें भगवान की जितनी भी लीलाएं हैं, उसमें सभी का वर्णन किया गया है. बहुत ही भाग्य से मनुष्य तन में जन्म होता है. भगवान ने जब शरीर दिया है तो भगवान का नाम लेते रहिए. कलयुग में केवल भगवान का नाम ही आधार है. जीवन में भवसागर से मुक्त होना है, तो संतों की तरह भक्ति में अपने चित्त को समर्पित करना होगा. प्रवचन सुनने के लिए विधायक उमाशंकर अकेला, भाजपा नेता अर्जुन साव, प्रह्लाद सिंह, समाजसेवी रंजीत सिंह, सुमन सिंह, वीरेंद्र राणा, विकास गुप्ता, पप्पू सिंह, मुकुंद साव, होरिल साव, सुनील साव समेत सैकड़ों श्रोता मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/llll-2.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> इसे भी पढ़ें :तेनुघाट">https://lagatar.in/tenughat-husband-mother-in-law-father-in-law-and-brother-in-law-convicted-in-the-case-of-dowry-death/">तेनुघाट

: दहेज हत्त्या के मामले में पति, सास, ससुर और देवर दोषी करार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही