Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ढाई करोड़ से संवरेगी बड़कागांव और केरेडारी की सूरत समेत 2 खबरें

डीएमएफटी मद से राशि स्वीकृत, बनेगी सड़क, विद्यालय भवनों के होंगे कायाकल्प 11 आंगनबाड़ी केंद्र बनेंगे मॉडल, चापाकलों और शौचालयों का होगा निर्माण Keredari : डीएमएफटी मद की लगभग ढाई करोड़ की लागत से बड़कागांव और केरेडारी की सूरत संवरेगी. यह जानकारी देते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने बताया कि विद्यालय भवनों के कायाकल्प होंगे. वहीं 11 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे. वहीं शौचालयों का भी निर्माण होगा.विधायक ने बताया कि नयाटांड़ किरी मोड़ से सतीचुरा तक सड़क का निर्माण होगा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय उरीमारी की चहारदीवारी भी बनेगी. झारखंड सरकार की ओर से लगातार की जा रही पहल पर विभिन्न विभागों से समन्वय स्थापित कर विकास कार्य को धरातल पर उतारने का कार्य तेजी से किया जा रहा है. इसी कड़ी में डीएमएफटी मद से बड़कागांव तथा केरेडारी प्रखंड अंतर्गत विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन होना है. इसके लिए डीएमएफटी से लगभग ढाई करोड़ की योजना की स्वीकृति प्रदान की गई है. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-rajya-jansevak-sangh-demands-resignation-of-agriculture-minister-read-two-news-of-latehar-together/">झारखंड

राज्य जनसेवक संघ ने कृषि मंत्री का मांगा इस्तीफा समेत लातेहार की दो खबरें पढ़ें एक साथ

विधायक अंबा प्रसाद ने विकास का दिया भरोसा

विधायक ने बताया कि बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र की नयाटांड़ पंचायत अंतर्गत किरी मोड़ से सतीचुरा तक सड़क का निर्माण लगभग 1.15 करोड़ की लागत से विशेष प्रमंडल के अधीन होगा. उत्क्रमित मध्य विद्यालय उरीमारी के चहारदीवारी का निर्माण समेत विभिन्न कार्य लगभग 55 लाख की लागत से कराए जाएंगे. केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के 11 आंगनबाड़ी को मॉडल बनाने का कार्य होगा. इसमें पताल पंचायत के मेढ़ी, डमारू, बुचाडीह व पताल, मनातू पंचायत के लोहरा व पडरा, पचड़ा पंचायत के सिजुआ, बुंडू, किरीगड़ा व बटुका आंगनबाड़ी केंद्र शामिल हैं. केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के पुरनी पेटो में शौचालय व चापाकल का निर्माण होगा. इतीज, जोरदाग, गोपदा, हेवई और बड़कागांव प्रखंड के सोनबरसा हरिजन टोला, जोजो टोला व पोटंगा बस्ती में शौचालय केंद्र का निर्माण होगा. वहीं आराहारा नदी के पार सोनबरसा हरिजन टोला, पोटंगा पाहन टोला, सोहदी, उरेज, चानो, लुरूंगा पिछड़ी टोला और इस्को में चापानल लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :News11">https://lagatar.in/news11-bharat-owner-arup-chatterjee-gets-bail-walks-out-of-jail/">News11

भारत के मालिक अरूप चटर्जी को मिली जमानत, जेल से बाहर निकले
दूसरी खबर

जान-माल की सुरक्षा को लेकर थाने में दिया गया आवेदन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jjj-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Chouparan : चौपारण प्रखंड अंतर्गत ताजपुर के मरहेड़ी निवासी उमेश कुमार बर्णवाल ने चौपारण थाने में डाक से आवेदन भेजकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है. उन्होंने आवेदन में लिखा है कि उनके पिता रविंद्र लाल बर्णवाल ने खरीदी गई जमीन का केवाला उनकी पत्नी अनु देवी के नाम से कर दिया है. उसका रसीद भी कट रहा है. इससे खफा होकर उनके चाचा उपेन्द्र लाल बर्णवाल पिता : स्व चंद्र लाल और उमेश के चचेरे भाई मनीष कुमार बर्णवाल ने उनके तथा परिवार के साथ लड़ाई-झगड़ा कर जीना दुर्लभ कर दिया है. दोनों व्यक्ति उन्हें जान से मारने एवं उनके बच्चों को उठवा लेने की धमकी दे रहे हैं. उन लोगों का असामाजिक तत्वों के साथ संबंध है. इतना ही नहीं पांच मई को रात में 8:00 बजे उनके घर पर आकर गोली मारने और बेटी को कोटा राजस्थान से उठवाने की धमकी दी है. दोनों से डर है कि कभी भी उनके या उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना कर सकती है. उमेश ने थाने को प्रेषित आवेदन में कहा है कि वह सपरिवार भयभीत हैं. साथ ही जान-माल की सुरक्षा देते हुए न्याय की गुहार लगाई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही