Search

 
 
 

हजारीबाग की 2 खबरें : जनता दरबार में आये 2 दर्जन मामले, विद्यार्थियों ने डीसी को बांधी राखी

 
सभी आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने का निर्देश Hazaribagh : उपायुक्त नैंसी सहाय ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया. साप्ताहिक आयोजित होने वाले जनता दरबार में जिले वासियों की समस्याओं के निवारण के लिए उपायुक्त के समक्ष लगभग दो दर्जन से अधिक मामलों के आवेदन आए. जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की ओर से आम गैर मजरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने, एलपीसी निर्गत करने, पारिवारिक विवाद निपटारा, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, पीएम आवास योजना में अनिमियतता, खतियानी जमीन हड़पने, भू-रैयतों का मुआवजा भुगतान आदि के मामले आए. इस दौरान रोजगार, मनरेगा, भूमि, म्यूटेशन, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित आवेदन आए. उन आवेदनों को चिह्नित कर संबंधित अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए निष्पादन के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें :इंडिया">https://lagatar.in/ranchi-number-one-among-east-zone-cities-in-india-smart-city-award-contest/">इंडिया

स्मार्ट सिटी अवार्ड कॉन्टेस्ट में ईस्ट जोन के शहरों में रांची नंबर वन
दूसरी खबर

नमन विद्या के विद्यार्थियों ने डीसी को बांधी राखी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/dc-rakhi_646-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" /> Hazaribagh : कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को हजारीबाग स्थित नमन विद्या स्कूल के छात्र-छात्राओं ने डीसी नैंसी सहाय को राखी बांध उन्हें मिठाई खिलाई. इस दौरान डीसी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं. इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यार्थी पढ़-लिखकर शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति करें एवं सामाजिक बदलाव व विकास का सशक्त माध्यम बनें. मौके पर मौजूद प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी सुलोचना मीना और कार्यपालक दंडाधिकारी अदिति गुप्ता को भी विद्यार्थियों ने राखी बांध कर मुंह मीठा कराया. इसे भी पढ़ें :रांची:">https://lagatar.in/ranchi-transfer-of-2-ias-and-posting-of-one-shashi-ranjan-became-md-of-jyada/">रांची:

2 IAS का तबादला व एक की हुई पोस्टिंग, शशि रंजन बने जियाडा के MD
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही