Search

हजारीबाग की 2 खबरें : आंगनबाड़ी सेविका चयन में अनियमितता का आरोप, 5 सितंबर को मुखिया से संवाद

फर्जी प्रमाण पत्र देने की डीसी से शिकायत, सीडीपीओ ने बताया नियमानुसार हुई चयन प्रक्रिया Barkatha : हजारीबाग के चलकुशा प्रखंड क्षेत्र स्थित जमसोती पंचायत के मनैया में बीते दिनों आंगनबाडी सेविका चयन प्रक्रिया में शीला कुमारी ने अनियमितता का आरोप लगाया है. वह जमसोती निवासी खगेन्द्र रजक की पत्नी हैं. उन्होंने उपायुक्त को इस संबंध में आवेदन दिया है. उन्होंने कहा कि पिछले साल नौ दिसंबर को आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए आमसभा हुई थी. उसमें तीन महिलाओं ने भाग लिया था. सीडीपीओ के पास सभी ने शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र जमा किया था. नियमावली के अनुसार शीला कुमारी को 22 अंक दिया गया एवं अन्य दो महिलाओं आरती कुमारी व काजल कुमारी को 18-18 अंक दिए गए. आमसभा में सभी आवेदक अपना-अपना मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट का शैक्षणिक प्रमाण पत्र जमा किया था. परंतु ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले शीला कुमारी का चयन नहीं करते हुए प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया. फिर 17 फरवरी को आमसभा हुई. लेकिन कम अंक प्राप्त करने वाली आरती कुमारी ने स्नातक डिग्री का प्रमाण पत्र दिया. इसे भी पढ़ें :गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-death-of-jmm-leader-nageshwar-prasad-singh-mourning-in-the-area/">गिरिडीह

: झामुमो नेता नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन इलाके में मातम

शीला कुमारी ने न्याय की मांग की है

सीडीपीओ ने यह कहा कि अगर इंटरमीडिएट से ऊपर का शैक्षणिक प्रमाण पत्र है, तो जमा करें. परतुं तीनों में किसी भी आवेदक ने इंटरमीडिएट से ऊपर शिक्षा का प्रमाण पत्र नहीं जमा किया. डीसी को सौंपे आवेदन में कहा गया है कि आरती कुमारी ने फर्जी तरीके से राधा गोविंद विश्वविद्यालय रामगढ़ से प्रमाण पत्र देकर अपनी उम्मीदवारी को सुनियोजित तरीके से सुनिश्चित कराया. फिर सीडीपीओ पर राजनीतिक रूप से दबाव बना कर नियमों को ताक पर रखकर आगंनबाड़ी सेविका के रूप में आरती कुमारी को नियुक्त किया गया. उपायुक्त को दिये गए आवेदन पत्र के माध्यम से शीला कुमारी ने न्याय की मांग की है. इस संबंध में सीडीपीओ बरकट्ठा नीलू कुमारी से संपर्क करने पर बताया गया कि आगंनबाडी चयन प्रक्रिया नियमानुसार की गई है. दूसरी खबर

झारखंड राज्य खाद्य आयोग की टीम का मुखिया के साथ संवाद सह जनसुनवाई पांच सितंबर को

Hazaribagh : झारखंड राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष हिमांशु शेखर चौधरी एवं सदस्य शबनम परवीन जिले की सभी पंचायतों के मुखिया से पांच सितंबर को सीधा संवाद करेंगे. संवाद कार्यक्रम नगर भवन हजारीबाग में अपराह्न दो से चार बजे तक निर्धारित किया गया है. जन सुनवाई सह संवाद कार्यक्रम में राज्य खाद्य आयोग की टीम खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों को मिलने वाले राशन, विद्यालय में मिलने वाले मध्याह्न भोजन, आंगनबाड़ी में मिलने वाली खाद्य सामग्री की सुलभता सहित विभिन्न समस्याओं की जानकारी हासिल करेंगे. साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी देंगे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dead-body-found-in-swarnrekha-river-near-pokhari-police-investigating/">जमशेदपुर

: पोखारी के पास स्वर्णरेखा नदी में मिला शव, पुलिस कर रही जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//