Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग की 2 खबरें : सखुआ की लकड़ियां जब्त, एनटीपीसी ने लगाया मेडिकल कैंप

Advertisement
Advertisement
Daru : दारू वन क्षेत्र अंतर्गत इरगा पंचायत के भंडरवार के घने जंगलों में काटी गई सुखुआ की लकड़ी को जब्त कर लिया गया. वन विभाग की टीम ने सोशल मीडिया पर जारी सूचना पर कार्रवाई की. जब्त लकड़ियों को ट्रैक्टर और बोलेरो पिकअप वाहन में लादकर हजारीबाग डिपो ले जाया गया. इस जंगल से वन माफिया लगातार लकड़ियों की तस्करी कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जंगल को कटने से नहीं बचाया गया, तो जल्दी भंडारवार का घना वन वीरान हो जाएगा. दूसरी खबर

एनटीपीसी ने लगाया मेडिकल कैंप, आंखों और दांतों की नि:शुल्क जांच

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/jjjj-9.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Keredari : एनटीपीसी केरेडारी कोयला खनन परियोजना की ओर से पांडु के ग्रामीणों के लिए दांतों और आंखों की नि:शुल्क जांच एवं इलाज के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया. इस मेडिकल कैंप में 177 लोगों ने दांतों का इलाज कराया. उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी दी गईं. वहीं 107 लोगों की आंखों की जांच कर 60 लोगों को चश्मे दिए गए. केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब के मार्गदर्शन में आयोजित मेडिकल कैंप को श्रीनीवासन हॉस्पिटल एवं हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सहयोग से लगाया गया है. यह मेडिकल कैंप दो दिनों के लिए लगाया गया है. पहले दिन पांडु में कैंप लगा. वहीं दूसरे दिन रविवार को बसरिया में यह कैंप लगाया जाएगा. इसे भी पढ़ें :रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-the-siege-of-tribal-organizations-is-a-state-government-sponsored-gimmick-if-there-is-pain-then-surround-the-cms-residence-babulal/">रांचीः

आदिवासी संगठनों का घेराव राज्य सरकार की प्रायोजित नौटंकी, दर्द है तो सीएम आवास घेरें- बाबूलाल

डेंटल किट और दवाइयां भी कराई गई उपलब्ध

इस मेडिकल कैंप में आंखों एवं दांतों के अलावा खून एवं ब्लड प्रेशर, शुगर और कोलेस्ट्रॉल की जांच की भी व्यवस्था की गई है. श्रीनीवासन हॉस्पिटल एवं हजारीबाग डेंटल कॉलेज से आए डॉक्टर, नर्स एवं अन्य सहभागी कर्मियों ने लोगों के स्वास्थ्य की जांच सुचारू रूप से की. मेडिकल कैंप को डॉक्टर निशांत गवाली, एमडीएस एवं डॉ सौम्या राज बीडीएस की निगरानी में संचालित किया गया है. दांतों की जांच के बाद लोगों को आवश्यकता अनुसार डेंटल किट एवं एंटीबायोटिक व विटामिन की दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं. इसे भी पढ़ें :कार">https://lagatar.in/car-crushed-businessman-two-news-of-hazaribagh-including-death-on-the-spot/">कार

ने व्यवसायी को कुचला, मौके पर मौत समेत हजारीबाग की दो खबरें

मौके पर केरेडारी परियोजना के अपर महाप्रबंधक रहे मौजूद

केरेडारी परियोजना की ओर से पहले भी मोतियाबिंद की जांच एवं इलाज के लिए मेडिकल कैंप लगाया गया था. उसमें 117 लोगों का ऑपरेशन कर मोतियाबिंद ठीक किया गया था. इस अवसर पर उपस्थित परियोजना प्रमुख फैज तैय्यब ने बताया कि एनटीपीसी जन स्वास्थ्य एवं बाल शिक्षा के कार्यों में सदैव तत्पर रहती है. इस मेडिकल को सफल बनाने में ग्रामीणों का अहम योगदान रहा. मौके पर केरेडारी परियोजना से अपर महाप्रबंधक एसपी गुप्ता एवं वरिष्ठ प्रबंधक आशीष कुल्लू का भी योगदान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही