Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार की 2 खबरें : हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, जेसीबी में आग लगाने वाला धराया

Advertisement
Advertisement
Latehar: मनिका थाना क्षेत्र के जालिमा गांव में नंददेव सिंह की निर्मम हत्या कर शव छुपाने के तीन नामजद आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस आशय की जानकारी पुलिस अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर चौधरी ने मनिका मे आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी. उन्होने बताया कि गत 13 अगस्त को बीरबल सिंह उम्र 23 वर्ष ने मनिका थाना में मनेश सिंह, चंद्रदेव सिंह, हरिद्वारी सिंह, जिरमनिया देवी और कुनाकी देवी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. उन्होंने अपने पिता की निर्मम हत्या कर देने और शव छुपाने का आरोप लगाया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-extortion-being-sought-from-doctors-complaint-to-ssp/">जमशेदपुर

: डॉक्टरों से मांगी जा रही रंगदारी, एसएसपी से शिकायत

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधानकर्ता पुअनि मिथिलेश कुमार, प्रदीप राय, सअनि मिश्रा मांझी और सशस्त्र बल के जवानो ने जालिमा ग्राम में आरोपियों के घरों पर धाबा बोला था. छापेमारी के दौरान मनेश सिंह, चंद्रदेव सिंह व हरिद्वारी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया. जबकि अन्य आरोपियों की धर पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है. छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह, मिथिलेश कुमार, प्रदीप कुमार राय, सअनि मिश्रा मांझी व मनिका थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. दूसरी खबर

जेसीबी में आग लगाने वाला धराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/jankari-dete-c-chaudhari_509-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" /> Latehar: फरवरी में मनिका थाना क्षेत्र के सधवाडीह गांव में पुल निर्माण कार्य में लगे जेसीबी मशीन में उग्रवादियों ने आग लगा दी थी. इस संबंध में मनिका थाना में कांड संख्या 12/2023 दर्ज किया गया था. पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपी मुकेश यादव उर्फ तूफानी यादव उर्फ साकेत यादव, पता ओरिया थाना लेस्लीगंज पलामू और शंभू यादव, पांकी को गिरफ्तार कर लिया. इस आशय की जानकारी पुलिस अंचल निरीक्षक चंद्रशेखर चौधरी ने दी. उन्होने बताया कि सूचना मिली थी कि उक्त घटना के अप्राथमिकी अभियुक्त अपने घर आया हुआ है. इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी. सूचना की सत्यापन के बाद मुकेश यादव व शंभू यादव के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की गयी. इस दौरान दोनो को दबोच लिया गया. उनके पास से तीन मोबाइल बरामद किया गया है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी राणा भानू प्रताप सिंह, पुअनि गौतम कुमार व राजकुमार तिग्गा शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बेरमो">https://lagatar.in/bermo-luguburu-ghantabari-will-be-developed-cost-will-be-rs-9-crore/">बेरमो

: लुगुबूरु घंटाबाड़ी का होगा विकास, 9 करोड़ रुपये आएगी लागत
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही