Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आज से 2 संजीवनी वाहन रहेंगे तैयार , जिले में प्रतिदिन 36000 लीटर होगा ऑक्सीजन का उत्पादन

Dhanbad : वैश्विक महामारी की दूसरी लहर से बचने के लिए धनबाद में कई कदम उठाये जा रहे है. जिले में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड और ऑक्सीजन सप्लाई की कमी नहीं है. जिला प्रशासन ने निजी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन मुहैया कराया है. शीघ्र ही 24 घंटे के लिए दो संजीवनी वाहन भी तैनात रहेंगे. लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए जिला प्रशासन ने बहुत अच्छा प्रयास कर रहे हैं.

उपायुक्त ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन की सबसे अधिक आवश्यकता है. इसके लिए कंट्रोल रूम से 24 घंटे सातों दिन उपायुक्त स्वयं एवं दंडाधिकारी ऑक्सीजन मैनीफोल्ड एवं आईसीयू पाइपलाइन की निगरानी करते हैं. रीफिलिंग स्टेशन में मजिस्ट्रेट तैनात हैं और लगातार ऑक्सीजन सप्लाई चैन पर निगरानी रखते हैं. ऑक्सीजन सिलेंडर का ट्रांसपोर्टेशन करने वाले वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग की जाती है. यहां तक कि विगत दिनों जिला प्रशासन ने एशियन द्वार का दास जालान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल, जसलोक व अशर्फी अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन की सप्लाई कर मदद पहुंचाई है.

जिले में 2 संजीवनी वाहन रहेंगे तैनात

उन्होंने कहा कि शनिवार से ऑक्सीजन सप्लाई करने के लिए 2 संजीवनी वाहन तैयार रहेंगे. जो चौबीसों घंटे किसी भी कोविड फैसिलिटी में जरूरत पड़ने पर ऑक्सीजन मुहैया कराएगी.उन्होंने यह भी कहा कि आईसीयू बेड को लेकर प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती है. वर्तमान में जिले में 271 आईसीयू बेड है. अगले 10 दिन में और 50 बेड उपलब्ध कराए जाएंगे. आईसीयू बेड की निगरानी कंट्रोल रूम से की जाती है. आईसीयू बेड हमेशा भरे रहने का कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां धनबाद के अलावा संथाल परगना, गिरिडीह, कोडरमा से भी मरीज आते हैं. साथ ही बताया कि रांची के बाद केवल धनबाद में ही इतनी बड़ी संख्या में आईसीयू बेड उपलब्ध है. उन्होंने कहा कि जिन मरीजों का ऑक्सीजन लेवल 65-70 के नीचे चला जाता है उनका ऑक्सीजन लेवल सामान्य पर लाने के लिए 2 से 3 दिन लग जाते हैं. सामान्य होने के बाद मरीज को आईसीयू बेड से दूसरे बेड में शिफ्ट किया जाता है. इसमें समय लग जाता है और यह एक चुनौती है. जैसे बेड की संख्या बढ़ेगी, यह समस्या भी दूर हो जाएगी.

जिले में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की कमी नहीं होगी

उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे पैनिक न हो. जिले में ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड की कमी नहीं होगी.शीघ्र जिला प्रशासन आईसीयू बेड की संख्या को बढ़ाने जा रहा है. साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री झारखंड के निर्देश पर शीघ्र ही बोकारो, धनबाद एवं गिरिडीह के बीच कोविड सर्किट बनेगा. इससे इन जिलों के मरीजों को समय रहते बेड दिलाने का प्रयास किया जाएगा. कोविड सर्किट बन जाने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी. इसके साथ ही शीघ्र जिले को 70 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्राप्त होंगे. फिलिप्स कंपनी के 50 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का आर्डर दिया जा चुका है. शुक्रवार की रात तक राज्य से पीजी ब्लॉक के लिए 20 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंच रहे हैं.

प्रतिदिन 36000 लीटर ऑक्सीजन का होगा उत्पादन

उन्होंने पत्रकारों को यह भी कहा  कि धनबाद में प्रतिदिन 36000 लीटर ऑक्सीजन उत्पादन करने के लिए प्लांट का निर्माण चल रहा है. इसका निर्माण 20 से 25 दिनों के अंदर हो जाने की संभावना है. ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण से बी टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर की निर्भरता लगभग समाप्त हो जाएगी. हिंदुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के सहयोग से सदर अस्पताल तथा पीएमसीएच में प्लांट बन रहा है. उन्होंने कहा कि विगत दिनों कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु की जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार मैपिंग कर रहा है. जहां सर्वाधिक मरीजों की मौत हुई है वहां माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर और रणनीति के तहत जांच कराकर मृत्यु अंक को कम करने का प्रयास किया जाएगा.

लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है

उपायुक्त ने पुनः एक बार अपील करते हुए कहा कि जिले के लोगों को आपदा की इस घड़ी में पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है. जिला प्रशासन लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने, बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है. शीघ्र ही आईसीयू बेड व अन्य समस्याओं का समाधान हो जाएगा. उन्होंने लोगों से धैर्य रखने, अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने, बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करने, सब्जी मंडी, हाट, बाजार में शारीरिक दूरी का पालन करने, हाथों को बार बार साफ करने, सुरक्षित रहने, कोविड 19 गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही