Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज में देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार समेत संथाल की 2 खबरें

Sahibganj : साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार को अवैध दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया. घटना थाना क्षेत्र के सोती चौकी पांगडो गांव की है. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि गांव का युवक जंगलू मुंडा हथियार का भय दिखाकर लोगों के साथ मारपीट कर रहा है. जिरवाबाड़ी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जंगलू मुंडा को दबोच लिया. यह जानकारी सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की ने जिरवाबाड़ी थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी. बताया कि पुलिस को देख जंगलू मुंडा भागने लगा. पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया. ग्रामीणों के समक्ष ही उसकी तलाशी ली गई, जिसमें उसकी कमर दो देसी कट्टा बरामद किए गए. छापामारी टीम में जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी अनिश कुमार पांडेय, एसआई संजीत कुमार मिश्रा, सुभाष मरांडी, उमेश्वर साव सहित व अन्य जवान शामिल थे.

बाइक पर लदी दर्जनों बोतल अवैध शराब जब्त

Godda : गोड्डा जिले की बिहार से लगी सीमा बनाए गए चेकनाका पर पुलिस ने एक बाइक पर पर लदी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की. घटना बीते मंगलवार की शाम की है. शराब की दर्जनों बोतलें प्लास्टिक के बोरे में बंद कर बाइक पर लोड थीं. मोतिया ओपी पुलिस खटनई चेकपोस्ट पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान गोड्डा की तरफ से एक बाइक सवार तेजी से बिहार सीमा की ओर चला जा रहा था. बॉर्डर पर चेकिंग होते देख युवक अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी कर भाग निकला. वहां तैनात मजिस्ट्रेट और पुलिस जवानों ने बाइक पर प्लास्टिक के बोरे में बंद 50 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त कर ली. फरार बाइक सवार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. चेकपोस्ट पर मजिस्ट्रेट रवीन्द्र कुमार साह, एएसआई धनंजय कुमार शाही सहित अन्य जवान तैनात थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/mani-holi-celebrated-with-harmony-in-dhanbad-lots-of-colours/">धनबाद

में सौहार्द के साथ मनी होली, जमकर उड़े रंग-गुलाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही