Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चौपारण के जंगलों में 20 एकड़ पोस्ता की फसल को किया गया नष्ट

Chouparan : पश्चिमी वन प्रमंडल के डीएफओ के आदेश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी चौपारण के नेतृत्व में गुरुवार को विभिन्न जंगलों में निरीक्ण किया गया. जिसमें लगभग 20 एकड़ में तैयार पोस्ते की लहलहा रही फसल को नष्ट किया गया. चौपारण के बीघा स्थित डोमादाढ़ी एवं करंजवा जंगल में यह अभियान चलाया गया. अभियान में बरही और चौपारण रेंज के सभी वन कर्मी व स्थानीय पुलिस शामिल थी. पुलिस ने बताया कि इसमें संलिप्त सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. जांच के बाद सभी लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वन क्षेत्र पदाधिकारी कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. साथ ही पूरी तरह से जंगलों से पोस्ते की फसल को नष्ट कर माफियाओं को नेस्तानाबूद कर दिया जाएगा. इस कार्य में 20 से अधिक ट्रैक्टर एवं जेसीबी मशीन लगाई गई थी. इस संदर्भ में थाना प्रभारी चौपारण को प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों को चिन्हित करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें - झापा">https://lagatar.in/jhapa-released-the-list-of-star-campaigners-for-ramgarh-by-election/">झापा

ने रामगढ़ उपचुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही