Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद में 20 संक्रमित मिले, 25 हुए डिस्चार्ज,139 एक्टिव केस

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने तथा जांच के क्रम में 20 संक्रमित मिले. संक्रमित व्यक्तियों को उचित स्वास्थ्य प्रबंधन प्रदान करने के उद्देश्य से जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, धनबाद द्वारा 30 जनवरी को धनबाद रेलवे स्टेशन, विभिन्न हॉटस्पॉट, सेंट्रल अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, टाटा जामाडोबा अस्पताल, एनएच-2 व चिरकुंडा चेकपोस्ट, निजी लैबोरेट्री, बरटांड बस स्टैंड व प्रखंडों में 2528 व्यक्तियों की जांच की गई. जिसमें 20 कोरोना से संक्रमित मिले है. वही कोरोना वायरस का उपचार कराकर 25 व्यक्ति स्वस्थ हुए. उन्हें जिला प्रशासन द्वारा अस्पताल से डिस्चार्ज कर उनके घर भेज दिया है. साथ ही कोविड 19 गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करने, समय पर दवाइयां लेने, पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गयी है.

139 एक्टिव केस

25 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आने और 20 पॉजिटिव मिलने के बाद जिला में कोरोना का एक्टिव केस 139 हो गया है. इसमें कुछ लोग डेडीकेटेड कोविड-19 केयर सेंटर में भर्ती हैं. वहीं बिना लक्षण वाले और कम लक्षण वाले संक्रमित लोगों को होम क्वॉरेंटाइन पर उनके घर में आइसोलेट किया गया है.आज 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र वाले 983, 18 से 44 वर्ष तक के 3013, 15 वर्ष से 18 वर्ष के 846, 334 ने बूस्टर डोज ली. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही