Jamshedpur : बिष्टुपुर थाना में तिवारी बेचर मेन रोड निवासी अमन कुमार नायक के बयान पर सुकून होममेकर्स में अपने पार्टनर कदमा शास्त्री नगर निवासी खुर्शीद हसन के खिलाफ अमानत में खयानत करने का मामला दर्ज किया गया है. यह घटना 18 अप्रैल 2018 से लेकर अब तक की है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों धंधे में पार्टनर थे. अभियुक्त पर 20 लाख रुपए की राशि गबन करने का आरोप है. थाना प्रभारी संतोष रावत का कहना है कि कोर्ट शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है.
बिष्टुपुर में पार्टनर पर 20 लाख की धोखाधड़ी का केस, बिरसानगर में नाबालिग का अपहरण
Last Updated: Oct 03, 2021 12:00 AM (IST)