Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश भर में जून महीने में औसत से 20% कम बारिश

सबसे अधिक दक्षिण प्रायद्वीप में 106.6 मिमी बारिश

New Delhi : भारत में एक जून से मॉनसून अवधि की शुरुआत के बाद से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी. मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी, बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में माॅनसून आने की स्थिति बन रही है.

19 मई को निकोबार में पहुंचा था मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, भारत में एक से 18 जून के बीच 64.5 मिमी बारिश हुई, जो लंबी अवधि के 80.6 मिमी के औसत से 20 प्रतिशत कम है. एक जून से अब तक उत्तर-पश्चिम भारत में 10.2 मिमी बारिश (सामान्य से 70 प्रतिशत कम), मध्य भारत में 50.5 मिमी (सामान्य से 31 प्रतिशत कम), दक्षिण प्रायद्वीप में 106.6 मिमी (सामान्य से 16 प्रतिशत अधिक) तथा पूर्व एवं उत्तर-पूर्व भारत में 146.7 मिमी (सामान्य से 15 प्रतिशत कम) बारिश हुई. दक्षिण-पश्चिम माॅनसून 19 मई को निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में पहुंच गया था. इसके बाद 26 मई को चक्रवात रेमल के साथ ही माॅनसून दक्षिण के अधिकांश हिस्सों और बंगाल की खाड़ी के मध्य के कुछ हिस्सों तक पहुंचा था. आईएमडी ने बताया कि देश के 11 मौसम उप प्रभागों में एक से 18 जून के बीच सामान्य से लेकर बहुत अधिक बारिश हुई है, जबकि 25 उप प्रभागों में बहुत कम बारिश हुई. केरल, कर्नाटक, गोवा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के सभी हिस्सों, दक्षिणी महाराष्ट्र के अधिकतर क्षेत्रों, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी ओडिशा के कुछ भागों, पश्चिम बंगाल, सिक्किम व सभी पूर्वोत्तर राज्यों के अधिकांश हिस्सों में 12 जून तक माॅनसून दस्तक दे चुका था. उपरोक्त क्षेत्रों तक पहुंचने के बाद माॅनसून आगे नहीं बढ़ा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही