Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी गिरफ्तार, रांची स्मार्ट सिटी में 250 बेड का सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, सक्रिय राजनीति से रघुवर दास की विदाई के मायने, पति पर इतना बोझ न डालें कि शादी उसके लिए सजा बन जाए :हाईकोर्ट समेम कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शराब कारोबारी योगेंद्र तिवारी को गुरुवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में ईडी ने बीते 23 अगस्त को 34 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी. रांची स्मार्ट सिटी के एडीबी एरिया में चेन्नई के अपोलो ग्रुप का सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनेगा. स्मार्ट सिटी के प्लॉट नंबर 44 में 2.75 एकड़ जमीन पर 250 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का निर्माण होगा. इसे लेकर गुरुवार को सीएम हाउस में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में रांची नगर निगम और चेन्नई के अपोलो अस्पताल इंटरप्राइजेज लिमिटेड के बीच सब लीज डीड पर हस्ताक्षर हुआ. ओडिशा का राज्यपाल बनाये जाने के साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश में भाजपा के चाणक्य रघुवर दास झारखंड की सक्रिय राजनीति से विदाई हो गई है. रघुवर झारखंड में भाजपा का बड़ा चेहरा हैं. संगठन में उनकी मजबूत पकड़ है. कूटनीति और जोड़-तोड़ के दांव-पेंच में माहिर हैं. उम्मीद थी कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देगी. झारखंड हाईकोर्ट ने गुरुवार को एक पारिवारिक विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई करते हुए अहम व मार्मिक बात कही. अदालत ने कहा कि पत्नी का भरण-पोषण प्रदान करना पति का नैतिक दायित्व है, लेकिन यह सुनिश्चित करने के लिए कि वैवाहिक जीवन-शैली बनी रहे, इसके लिए पति पर इस हद तक बोझ डालना भी उचित नहीं कि शादी उसके लिए सजा बन जाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-189.jpg"

alt="" width="1044" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/2-137.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-104.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-78.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/6-49.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/7-32.jpg"

alt="" width="1036" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/8-35.jpg"

alt="" width="1600" height="1258" /> [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही