Search

झारखंड में 20% लोगों का हुआ कोविड टेस्ट, करीब 18 हजार सैंपल जांच के लिए कतार में

Ranchi : झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामले के बीच राज्य सरकार ने जांच के दायरे को भी बढ़ाया है. अबतक राज्यभर में 70 लाख 46 हजार 970 कोरोना के संदिग्धों का सैंपल लिया गया. इनमें से 70 लाख 29 हजार 510 सैंपल की जांच की गई है, जबकि 17 हजार 460 सैंपल जांच के लिए कतार में है. ऐसे में परेशानी इस बात को लेकर है कि कोरोना के संक्रमित व्यक्ति सैंपल देने के लिए बाद जांच रिपोर्ट का इंतजार करते रहते हैं. इस दौरान संदिग्ध बेखौफ अपने घरों से बाहर निकलकर शहरों और सड़कों पर घूम रहे हैं. जांच रिपोर्ट आने के बाद तब तक वह कई लोगों के संपर्क में आ जाता है. इससे संक्रमण का चेन और ज्यादा बढ़ जाता है.

रिम्स में हर रोज दो आरटीपीसीआर से 2500 लोगों के सैंपल हो रही जांच

रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक्सपोर्ट ने बताया कि वर्तमान में हर रोज लगभग 2500 कोरोना के संदिग्ध व्यक्ति के सैंपल की जांच हो रही है. इनमें रांची जिले के कई इलाके से एकत्रित किए गए सैंपल रिम्स में आता है. साथ ही रिम्स का कलेक्शन सेंटर, खूंटी रामगढ़ या अन्य जिले जहां पर लोड बढ़ जाता है, वहां के भी सैंपल की जांच रिम्स में होती है.

रिम्स माइक्रोबायोलॉजी विभाग में है 60 लोगों की टीम

कोरोना की सैंपल जांच करने के लिए रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में 60 लोगों की टीम बनी है. ये टीम सुबह 6:00 बजे से काम शुरू करते हुए रात के 10:00 बजे तक काम करती है. टीम को अलग-अलग हिस्सों में बांटा गया है. शॉर्टिंग टीम का काम है कि वह सैंपल को रिसीव करते हैं. इसके बाद सिक्वेंसर की टीम सीक्वेंसिंग का काम करती है. एक्सट्रैक्शन की टीम सैंपल से आरएनए को एक्सट्रैक्ट कर पीसीआर के लिए भेजती है. वहां की टीम अपना काम करने के बाद रिपोर्टिंग टीम को जानकारी देती है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//