Search

 
 
 

टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने त्रिपुरा की NCPI में विलय की घोषणा की, ओम बिरला को पत्र सौंपा, अलग जगह देने की मांग

ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी आखिरकार टूट गयी है. टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय की घोषणा करते हुए विलय का पत्र कल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसद हैं.
 

NewDelhi  : ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी आखिरकार टूट गयी है. टीएमसी के 20 बागी सांसदों ने त्रिपुरा की नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी (NCPI) में विलय की घोषणा करते हुए विलय का पत्र कल लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंपा. पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के 28 सांसद हैं.

 

बागी गुट की नेता काकोली घोष दस्तीदार ने रविवार शाम लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिल कर उन्हे पत्र सौंपा.  उन्होंने कहा कि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए  के साथ काम करेंगे. कहा कि हमारे पास दो-तिहाई बहुमत है. हमने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया के साथ मर्ज करने का निर्णय किया है.

 

बागी सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय और शताब्दी रॉय ने बताया कि उनके गुट का NCPI में विलय हो चुका है. स्पीकर से मिलने से पूर्व बागी सांसदों ने बंगाल भाजपा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की था.

 


NCPI में विलय की घोषणा करने वाले टीएमसी के बागी सांसदों ने स्पीकर से संसद में अलग बैठने की जगह देने की मांग की. हालांकि  ममता बनर्जी गुट ने स्पीकर को पत्र देकर अलग गुट को मान्यता न देने गुहार लगाई है. इस पर सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि असली टीएमसी का फैसला अदालत करेगी.  संकेत दि. कि बागी गुट टीएमसी के चुनाव चिन्ह जुड़वा फूल पर भी दावा ठोकेगा,

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही