Search

 
 
 

बीएसएफ से रिटायर हुए 20 जवानों का रांची रेलवे स्टेशन में स्वागत, भारत माता की जय से गूंजा परिसर

 
Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन में मंगलवार को देश लिए सरहद पर अपनी सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त होकर अपने घर लौटने वाले  जवानों का राष्ट्रीय युवा शक्ति द्वारा स्वागत किया गया. 20 वर्षों तक बीएसएफ में सेवा देने के बाद रिटायर होने वाले जवान लक्ष्मण महतो, दिनेश लोहरा, सुरेंद्र कुमार सिंह, के लाल व रंजीत सिंह बुधवार को रांची स्टेशन पहुंचे. यहां फूल माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान भारत माता की जय, जय हिंद, वंदे मातरम, बीएसएफ जवान जिंदाबाद के नारों से पूरा रांची स्टेशन गूंज उठा. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/6r.jpg"

alt="" width="1024" height="576" />

ये रहे मौजूद 

स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा शक्ति के केंद्रीय अध्यक्ष उत्तम यादव, सुनील साहू, राहुल चौधरी, विरेंद्र गोप, सुमन विद, उमेश साहू, आर्यन मेहता, रोहित यादव, नितिन घोष, जेपी यादव, विशाल साहू सहित बड़ी संख्या में सदस्य शामिल हुए. इसे भी पढ़ें- सरकारी">https://lagatar.in/weekly-holiday-on-friday-legal-action-will-be-taken-against-those-who-do-not-obey-the-order-education-secretary/">सरकारी

स्कूलों में साप्ताहिक छुट्टी का मामला, आदेश नहीं मानने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : शिक्षा सचिव
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही