Search

6.40 करोड़ खर्च कर 20 हजार पौधे लगाए गए, 90 फीसदी सूख गए, अनियमितता की जांच कराएं सीएमः बाबूलाल

Ranchi: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अब पौधारोपण में हुई अनियमितता पर सवाल खड़ा किया है. सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा है कि रांची नगर निगम ने शहर को हराभरा बनाने के नाम पर 6.40 करोड़ रुपये खर्च कर 20 हजार पौधे लगाए थे. लेकिन इनमें से 90 प्रतिशत पौधे सूख चुके हैं. https://twitter.com/yourBabulal/status/1887721760415736243

हर पौधे पर करीब 3200 रुपये खर्च किए गए, जिसमें उसकी देखभाल और सिंचाई की जिम्मेदारी भी शामिल थी. इसके बावजूद आज स्थिति यह है कि जिन पौधों से शहर को हरियाली से भरने का सपना दिखाया गया था, वे अब बंजर जमीन पर मुरझाए खड़े हैं. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब इतने बड़े पैमाने पर सरकारी धन खर्च किया गया था, तो इन पौधों की उचित देखभाल और सिंचाई क्यों नहीं की गई? नगर निगम के पास पौधों के सूखने का सटीक डेटा तक मौजूद नहीं है, जो इस मामले को और भी संदेहास्पद बनाता है. नगर निकाय का चुनाव रोककर हेमंत सरकार अधिकारियों के माध्यम से इसी प्रकार के बड़े घोटालों को अंजाम दे रही है. ये जांच का विषय है, किस नर्सरी से सारे पौधे क्रय किए गए व उसको लगवाया गया. सीएम से कहा है कि इस योजना में हुई वित्तीय अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करा के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए. इसे भी पढ़ें -वित्त">https://lagatar.in/24-senior-auditors-will-be-appointed-in-the-audit-directorate-of-the-finance-department/">वित्त

विभाग के अंकेक्षण निदेशालय में 24 सीनियर ऑडिटर की होगी नियुक्ति

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//