Search

 
 
 

झारखंड की 14 सहित 20 ट्रेनें आज रद्द, टाटा-हटिया और बिलासपुर एक्सप्रेस नहीं चलेंगी

Ranchi: अर्नब तूफान की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़े पैमाने पर ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है. इसके तहत शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कुल 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिनमें झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से खुलने और गुजरने वाली 14 प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिण भारत जाने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से टाटानगर होकर चलाया जा रहा है.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi: अर्नब तूफान की वजह से दक्षिण पूर्व रेलवे ने बड़े पैमाने पर ट्रेनों का परिचालन रद्द किया है. इसके तहत शुक्रवार, 30 अक्टूबर को कुल 20 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिनमें झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से खुलने और गुजरने वाली 14 प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा दक्षिण भारत जाने वाली दो प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से टाटानगर होकर चलाया जा रहा है.

 

टाटानगर, हटिया व चक्रधरपुर से जुड़ी ये 14 ट्रेनें रद्द

रेलवे के अनुसार, 30 अक्टूबर को ट्रेन संख्या 18601/18602 टाटानगर-हटिया-टाटानगर एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 18113/18114 टाटानगर-बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है. इसके अलावा ट्रेन संख्या 68043/68044 राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला एक्सप्रेस, 68013/68014 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर एक्सप्रेस और 68055/68056 आसनसोल-टाटानगर-आसनसोल एक्सप्रेस भी आज नहीं चलेंगी. 

 

इसी तरह, ट्रेन संख्या 68025/68026 चक्रधरपुर-राउरकेला-चक्रधरपुर एक्सप्रेस और चांडिल होकर चलने वाली ट्रेन संख्या 68023/68024 झाड़ग्राम-पुरुलिया-झाड़ग्राम एक्सप्रेस को भी 30 अक्टूबर के लिए निरस्त कर दिया गया है.

 

अन्य रूट की ये 6 ट्रेनें भी नहीं चलेंगी

झारखंड की ट्रेनों के अलावा चक्रधरपुर रेल मंडल के ओडिशा सेक्शन और अन्य रूटों की 6 ट्रेनें भी 30 अक्टूबर को रद्द की गई हैं. इनमें ट्रेन संख्या 08045 शालीमार-चरलापल्ली स्पेशल, 18118 गुनुपुर-राउरकेला एक्सप्रेस, 68033/68034 झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस और 68031/68032 झारसुगुड़ा-संबलपुर-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस शामिल हैं. इससे पहले रेलवे ने जलजमाव के कारण फलकनुमा एक्सप्रेस, हावड़ा-बेंगलुरु एक्सप्रेस और शालीमार-वास्को डी गामा एक्सप्रेस सहित 10 ट्रेनों को पूर्व घोषित निर्णय के तहत रद्द रखा.

 

टाटानगर और झारसुगुड़ा होकर चल रहीं 2 एक्सप्रेस ट्रेनें 

रेलवे ने दक्षिण भारत की दो प्रमुख ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से झारखंड होकर चलाने की व्यवस्था की है. इसके तहत ट्रेन संख्या 12663 हावड़ा-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग के बजाय खड़गपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा, गोंदिया और बल्हारशाह के रास्ते चलाया जा रहा है. इसी तरह, ट्रेन संख्या 12841 हावड़ा-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस का परिचालन भी परिवर्तित मार्ग खड़गपुर, टाटानगर, झारसुगुड़ा और विजयनगरम होकर गुज़र रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही