Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड हाईकोर्ट : वकीलों के लिए मंगाई गई थी पानी की 200 बोतलें, 65 गायब, कौन ले गया किसी को पता नहीं

  • झारखंड हाईकोर्ट
Ranchi : न्यायालय को इंसाफ का मंदिर कहा जाता है. लोगों को इंसाफ दिलाने में वकीलों की अहम भूमिका होती है. लेकिन झारखंड हाईकोर्ट में वकीलों के लिए लाया गया सामान ही गायब होने की सूचना मिल रही है. झारखंड हाईकोर्ट के नए भवन में वकीलों की सुविधा के लिए लायी गई पानी की खाली बोतलें गायब हो गई हैं. यह जानकारी विभिन्न व्हाट्सप ग्रुप के माध्यम से वकीलों को दी गई है. नए हाईकोर्ट में शिफ्टिंग के बाद वकीलों की सुविधा के लिए एसोसिएशन ने 200 पानी की बोतलें मुहैया करायी थी. सभी 200 टेबलों पर नयी बोतलें रखी गई थीं. ताकि कोर्ट आने वाले वकीलों को पानी पीने और रखने की समस्या न हो. लेकिन 200 बोतलों में से 65 बोतलें गायब हो गई. व्हाट्सप ग्रुप में यह सूचना आने के बाद बोतलें गायब होने का मामला हाईकोर्ट के वकीलों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के मुताबिक, जो बोतलें नहीं मिल रही, वह या तो वकीलों के मुवक्किल भूलवश ले गए होंगे या फिर कहीं रख दी गई होंगी.
इसे भी पढ़ें – पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-panchayat-elections-mamata-government-files-review-petition-in-calcutta-high-court-against-deployment-of-central-forces/">पश्चिम

बंगाल पंचायत चुनाव : ममता सरकार ने केंद्रीय बलों की तैनाती के विरोध में कलकत्ता हाईकोर्ट में समीक्षा याचिका दायर की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही