Search

 
 
 

नेशनल परमिट फेल, फिर भी सड़क पर दौड़ रहे 200 कॉमर्शियल वाहन, परिवहन विभाग ने भेजा नोटिस

 
Ranchi :  नेशनल परमिट फेल होने के बावजूद कॉमर्शियल वाहन सड़क पर दौड़ रहे हैं. परिवहन विभाग ने इन 200  कॉमर्शियल वाहनों को चिन्हित किया है और उसके मालिकों को नोटिस भेजा है. जारी नोटिस में कहा गया है कि नेशनल परमिट फेल होने के बाद बिना रिन्यूअल करवाये आप वाहनों का परिचालन कर रहे हैं.  इनमें से कई वाहन ऐसे भी हैं, जिनके नेशनल परमिट साल 2018 में ही फेल हो चुके हैं. ऐसे में वाहन मालिकों को सात दिनों के अंदर परमिट रिन्युअल कराने का समय दिया गया है. वाहन मालिकों को हिदायत दी गयी है कि बिना परमिट वाहन परिचालित करते हुए पकड़े जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अंतर्गत उनपर कार्रवाई की जायेगी. (पढ़ें, चतरा">https://lagatar.in/dead-body-of-a-minor-girl-recovered-from-a-bush-in-lavalong-of-chatra/">चतरा

के लावालौंग में झाड़ी से नाबालिग लड़की का शव बरामद)

वाहन मालिकों को एक हफ्ते का दिया गया समय

आरटीए के सेक्रेटरी श्याम नारायण ने बताया कि जिन कमर्शियल वाहनों की परमिट फेल है, उन्हें नोटिस भेजा गया है. अगर वाहन मालिक सही समय पर परमिट रिन्यूअल नहीं कराते हैं तो उन पर कार्रवाई की जायेगी. श्याम नारायण ने बताया कि जिन वाहनों का परमिट फेल है, उसका चालान काटा जा रहा है. साथ ही उन्हें वार्निंग देकर छोड़ा जा रहा है. हिदायत देने के बाद भी वाहन मालिक वाहनों के परमिट को रिन्यूअल नहीं कर रहे हैं. ऐसे में उनका आग्रह है कि जल्द से जल्द अपनी गाड़ी का परमिट रिन्यूअल करा लें. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-workers-engaged-in-school-construction-work-are-not-getting-minimum-wages/">लातेहार:

विद्यालय निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को नहीं मिल रही न्यूनतम मजदूरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही