Search

 
 
 

पलामू जोन में 200 अपराधी चिन्हित, होगी कार्रवाई : आईजी राजकुमार लकड़ा

 
Sanjeet Yadav Palamu : पलामू, गढ़वा और लातेहार जिला में संगठित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी. पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने पलामू जोन में अपराधियों को चिन्हित करने के लिए तीनों जिलों के एसपी को निर्देश दिया है. पलामू जोन में करीब 200 अपराधियों की लिस्ट तैयार है. इसमें 50 से अधिक शातिर अपराधियों को चिन्हित किया गया है. इनमें पलामू में 21, गढ़वा में 20 और लातेहार में 3 अपराधी चिन्हित किए गये हैं. सूची में ऐसे अपराधियों को रखा गया है, जिनके ऊपर दस से अधिक मामले दर्ज हैं. पलामू जोन के आईजी राजकुमार लकड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि डीजीपी के आदेश पर संगठित अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जायेगा. कार्रवाई का निर्देश दिया गया है. जिसको लेकर पलामू जोन में  200 अपराधियों को चिन्हित किया गया है. इसमें 50 से अधिक शातिर अपराधियों को चिह्नित किया गया है. कई अपराधियों पर सीसीए के तहत करवाई की जाएगी. कुछ अपराधियों के खिलाफ़ बेल कैंसिलेशन का प्रस्ताव कोर्ट में समर्पित किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-best-three-students-who-passed-the-matriculation-examination-were-honored/">धनबाद

: मैट्रिक परीक्षा मे उर्तीण सर्वोत्तम तीन छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही