Search

 
 
 

200 करोड़ बकायाः 25 हजार PDS दुकानदार, 17 माह का नहीं मिला कमिशन

 
- 13 महीने कोराेना काल के और 4 माह इस साल का कमिशन बकाया Rajnish Prasad Ranchi: झारखंड में 25000 पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) दुकानदार हैं, जिन्हें 13 महीने का कमिशन नहीं मिला है. कोविड-19 के दौरान वितरित राशन का कमिशन अब तक बकाया है. इधर, मार्च से जून 2023 के चार माह का भी कमिशन सरकार पर बकाया है. राशन दुकानदारों की मानें, तो राज्यभर के पीडीएस डीलरों के लगभग 200 करोड़ रुपये सरकार के पास बकाया हैं. बकाये के भुगतान के लिए राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक दुकानदारों ने अपनी बात पहुंची दी है, लेकिन कमिशन भुगतान की दिशा में पहल नहीं हो सकी है. विभाग ने कहा-केंद्र ने नहीं भेजी राशि खाद्य सार्वजनिक वितरण और उपभोक्ता मामले विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, जो 13 महीने का कमिशन बकाया है, वह प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना (पीएमजीवाई) के तहत वितरित राशन का है. इसकी राशि केंद्र सरकार ने नहीं भेजी है. कई बार केंद्र सरकार को इस संबंध में रिमाइंडर भी भेजा गया है. लेकिन अब तक राशि नहीं मिली, इसलिए भुगतान नहीं किया जा सका है. मार्च से जून 2023 तक के कमिशन की राशि भी केंद्र सरकार ने नहीं भेजी है. पीडीएस सिस्टम से जुड़े कुछ फैक्ट -झारखंड में पीडीएस दुकानों की संख्या 25,000 -कोविड-19 के दौरान वितरित 13 महीने के राशन का कमिशन बकाया -एक किलो राशन पर एक रुपये कमिशन के भुगतान का है प्रावधान - 80 लाख राशन कार्डधारी हैं झारखंड में - 14,59,97,140 टन राशन वितरित होता है कार्डधारियों को - 13 महीने के कमिशन मद की बकाया राशि 200 करोड़ रुपये हो गयी - 04 माह की इस साल की बकाया लगभग 30 करोड़ राशन डीलर एसोसिएशन ने चेताया-1 अगस्त से स्ट्राइक कमिशन नहीं मिलने से पीडीएस दुकानदारों में नाराजगी है. फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन व ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें बकाया कमिशन का भुगतान नहीं किया गया, तो विधानसभा का घेराव करेंगे. फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष ज्ञानदेव झा ने कहा कि इससे भी बात नहीं बनी, तो 1 अगस्त से झारखंड के सभी पीडीएस दुकानदार पॉश मशीन बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही