Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पाकिस्तान से 200 मछुआरे रिहा होकर भारत लौटे, अभी भी 265 मछुआरे जेल में बंद

Amritsar :  पाकिस्तान के मालिर जेल में कैद 200 भारतीय मछुआरे रिहा हो गये हैं.  इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा जारी ‘आपातकालीन यात्रा प्रमाणपत्र’ का इस्तेमाल करके सभी मछुआरे अमृतसर के अटारी वाघा बॉर्डर के रास्ते भारत पहुंचे. 200 भारतीय मछुआरों को अटारी-वाघा सीमा पर मौजूद बीएसएफ के अधिकारियों को सौंपा गया. देश लौटने के बाद डॉक्टरों की एक टीम ने मछुआरों की जांच की. हालांकि अभी वहां करीब 265 भारतीय मछुआरे हैं. (पढ़ें, भारतीय">https://lagatar.in/so-far-9-painful-accidents-in-the-history-of-indian-railways-in-1981-the-train-fell-in-the-river-800-people-died/">भारतीय

रेलवे के इतिहास में अब तक 9 दर्दनाक हादसे, 1981 में नदी में गिरी थी ट्रेन, 800 लोगों की हुई थी मौत)

पाकिस्तानी जलक्षेत्र में प्रवेश करने से मछुआरों को किया जाता है गिरफ्तार

पाकिस्तान से लौटे मछुआरे अनिकेत ने बताया कि वो गुजरात के रहने वाले हैं. दो साल पहले मछली पकड़ते वक्त पानी के बहाव की वजह से वह सीमा के पार चला गया था. गौरतलब है कि पाकिस्तानी जलक्षेत्र में नाव चले जाने के कारण इन भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर जेल में बंद कर दिया गया था. अधिकारियों ने बताया कि अरब सागर की सीमा स्पष्ट रूप से परिभाषित न होने के कारण भारत और पाकिस्तान के मछुआरे अक्सर रास्ता भटककर एक-दूसरे के जलक्षेत्र में प्रवेश कर जाते हैं. ऐसे में भारतीय और पाकिस्तानी बल ऐसे मछुआरों को गिरफ्तार कर जेल भेज देते हैं. साथ ही उनकी नाव जब्त कर लेते हैं. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-pm-modi-called-a-meeting-to-review-the-situation-will-also-visit-the-accident-site/">ओडिशा

ट्रेन दुर्घटना : पीएम मोदी ने स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई, दुर्घटना स्थल पर भी जायेंगे
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही