Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

RU के दीक्षांत समारोह में 200 लोग होंगे शामिल, कोविड-19 का मामला बढ़ा तो घट जायेगी संख्या

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 4 फरवरी को रांची के आर्यभट्ट सभागार में आयोजित किया जायेगा. दीक्षांत समारोह को लेकर शनिवार को वाइस चांसलर कामनी कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कोरोना को ध्यान में रखते हुए दीक्षांत समारोह में मात्र 200 लोगों ही शामिल होंगे. इस वर्ष कुल 10 लाख 50 हजार रुपये दीक्षांत समारोह में खर्च किये जायेंगे. जबकि यह खर्च पिछले वर्ष की तुलना में आधी है. विश्वविद्यालय ने पिछले वर्ष दीक्षांत समारोह में 19 लाख रुपये खर्च किये थे. वीसी ने बताया कि हम आपदा प्रबंधन विभाग के आदेश का इंतजार कर रहे हैं. अगर आदेश में 200 व्यक्तियों के शामिल होने पर सरकार आपत्ति जताती है, तो फिर पीएचडी वाले छात्रों को इस दीक्षांत समारोह से दूर रहना पड़ेगा. पीएचडी के विद्यार्थियों को विभाग से ही प्रशस्ति पत्र और मेडल दिया जायेगा.

ऑफलाइन होगा दीक्षांत समारोह, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

वाइस चांसलर कामनी कुमार ने बताया कि रांची विश्वविद्यालय का 35वां दीक्षांत समारोह ऑफलाइन होगा. और इस दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस मौजूद रहेंगे. और वह विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित करेंगे.

कुर्ता- पजामा, साड़ी के साथ में मास्क होगा अनिवार्य

रांची विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले सभी लोगों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा. वहीं छात्र- छात्राओं के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू की गयी है. छात्र जहां कुर्ता- पजामा पहन कर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे, वहीं छात्राएं साड़ी पहनकर दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसे भी पढ़ें - कोरोना">https://lagatar.in/corona-vaccine-fraud-and-its-wastage-unforgivable-social-crime-deepak-prakash/">कोरोना

टीके का फर्जीवाड़ा और उसकी बर्बादी अक्षम्य सामाजिक अपराध- दीपक प्रकाश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही