Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नमो क्रिकेट कैंप के लिए 200 स्कूली बच्चों ने दिया आवेदन

Ranchi : राजधानी में क्रिकेट की संभावनाओं को तराशने के लिए 1 जून से 10 दिवसीय नमो क्रिकेट कैंप लगाया जा रहा है. 1 जून से 10 जून 2023 तक कांके के शारदा ग्लोबल स्कूल में कैंप लगेगा. इसमें शामिल होने के लिए रांची के विभिन्न स्कूलों से 200 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. इसी के तहत 28 जून को शारदा ग्लोबल स्कूल में सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों का ट्राइल आयोजित किया गया है. सभी बच्चों को सुबह 7:30 बजे रिपोर्ट करनी है. सुबह 8 बजे से ट्राइल प्रारंभ होगा. ट्रायल के आधार पर 50 बच्चों का चयन किया जाएगा. प्रशिक्षण में भाग लेने वाले खिलाडियों की उम्र सीमा 15 से 17 वर्ष निर्धारित की गई है. कोशिश है कि रांची के हर एक स्कूल एवं हर क्षेत्र के बच्चे इसमें आ सकें. इसे भी पढ़ें – उपचार">https://lagatar.in/mou-signed-between-rims-and-cip/">उपचार

में सहयोग के लिए रिम्स और सीआईपी के बीच हुआ एमओयू
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही