Search

 
 
 

झारखंड में केंद्र सरकार संचालित 4 वृद्धाश्रमों में रहते हैं 200 वरिष्ठ नागरिक

 
  • 4 वृद्धाश्रमों के संचालन के लिए 2 साल में 92 लाख रुपये जारी किए गए
Ranchi : झारखंड में केंद्र सरकार की ओर से 4 वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं. देवघर, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां में इन वृद्ध आश्रमों का संचालन नि:शुल्क किया जा रहा है. इन वृद्धाश्रमों में 200 वरिष्ठ नागरिक रह रहे हैं. पिछले 2 सालों में करीब 92 लाख रुपए इनके संचालन के लिए जारी किए गए हैं. सांसद संजय सेठ के सवाल पर लोकसभा में केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्यमंत्री प्रतिमा भौमिक ने यह जानकारी दी.

देश भर में संचालित किए जा रहे 601 वृद्धाश्रम

उन्होंने बताया कि देश भर में 601 वृद्धाश्रम संचालित किए जा रहे हैं. झारखंड में सिर्फ 4 वृद्धाश्रम हैं, जबकि ओड़िशा जैसे छोटे राज्य में 79 वृद्धाश्रम हैं. वहां 2100 वरिष्ठ नागरिक रहते हैं. इसके अलावा आंध्र प्रदेश में 1850, तमिलनाडु में 1820 और महाराष्ट्र में 1525 वरिष्ठ नागरिक वृद्ध आश्रमों में रह रहे हैं. इन वृद्धाश्रमों का संचालन अनुदान के रूप में दिए गए पैसे से किया जाता है. यह राशि सरकार के द्वारा एनजीओ को उपलब्ध कराई जाती है. इसे भी पढ़ें – 5">https://lagatar.in/bjp-st-morcha-will-run-mati-roti-beti-bachao-campaign-from-october-5/">5

अक्टूबर से भाजपा एसटी मोर्चा चलाएगा माटी, रोटी, बेटी बचाओ अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही