Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्गा पूजा में 2000 जवान संभालेंगे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था, एक हजार से अधिक CCTV कैमरे लगाये गये

Ranchi : राजधानी रांची में दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारी पूरी कर ली है.दुर्गा पूजा के दौरान राजधानी रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करीब 2000 से अधिक पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. पूरे शहर में 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाये गये है. इसके जरिए हर गतिविधियों पर पुलिस की नजर होगी. पुलिस की ओर से लगाये गये कैमरों की डीवीआर और लाइव फीड की व्यवस्था कंट्रोल रूम में की गई है. वहीं पंडाल समितियों की ओर से लगाए गए कैमरों की डीवीआर व लाइव फीड पंडालों में ही होगी. शहर के प्रमुख पूजा पंडालों में ड्रोन कैमरों से भी निगहबानी होगी. महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए शक्ति कमांडों और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है. पढ़ें - सोनू">https://lagatar.in/sonu-sharma-was-about-to-kill-the-businessmen-of-ranchi-police-arrested/">सोनू

शर्मा रांची के कारोबारियों की करने वाला था हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें - मुख्यमंत्री">https://lagatar.in/chief-minister-sarathi-yojana-guruji-credit-card-scheme-may-get-approval-hemant-cabinet/">मुख्यमंत्री

सारथी योजना व गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना को हेमंत कैबिनेट से मिल सकती है स्वीकृति

संवेदनशील इलाकों पर रखी जा रही नजर

दुर्गा पूजा को लेकर जिले के सांप्रदायिक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है. उन लोगों की सूची बनाई जा रही है जो सांप्रदायिक कांडों में संलिप्त रहे हैं. ऐसे कांडों में शामिल लोगों पर पुलिस ने थाना स्तर पर क्या कार्रवाई की है, इसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है. पूजा के दौरान उत्पात में शामिल तत्वों के बारे में भी सभी थानों से जानकारी ली जा रही है. ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनपर निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है. घटना की वजह और उसकी पृष्टभूमि में शामिल लोगों के बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है.
इसे भी पढ़ें - बलूच">https://lagatar.in/pak-army-helicopter-shot-down-by-baloch-rebels-6-soldiers-including-major-killed/">बलूच

विद्रोहियों ने मार गिराया पाक सेना का हेलीकॉप्टर, मारे गये मेजर समेत 6 सैनिक

1200 लोगों को भेजा जा चुका है 107 के तहत नोटिस

दुर्गा पूजा को देखते हुए शहर के वैसे तमाम दागी जिनसे शहर के माहौल खराब होने की संभावना है, उन्हें आईपीसी धारा 107 के तहत नोटिस भी भेजा जा चुका है. जिन पुराने अपराधियों को नोटिस भेजा गया है उनकी संख्या करीब 1200 है.
इसे भी पढ़ें - दुमका">https://lagatar.in/dumka-a-man-including-three-women-fired-with-a-hot-rod-on-suspicion-of-being-a-witch-6-accused-arrested/">दुमका

: डायन होने की आशंका में तीन महिलाओं समेत एक पुरुष को गर्म रॉड से दागा, 6 आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही