Search

 
 
 

मोरहदा जलापूर्ति परियोजना से दिये जाएंगे 2000 नये वाटर कनेक्शन

 
  • परियोजना को लेकर नगर विकास विभाग और टाटा स्टील की बैठक
  • विधायक सरयू राय ने अधिकारियों को दिये कई सुझाव
Ranchi: जमशेदपुर की मोरहदा जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक सरयू राय की अध्यक्षता में नगर विकास विभाग और टाटा स्टील के अधिकारियों की बैठक हुई. स्मार्ट सिटी सभागार में हुई बैठक में टाटा स्टील के पदाधिकारियों ने बताया कि अबतक 5000 नये पेयजल कनेक्शन दिये जा चुके हैं और 6000 पुराने अवैध कनेक्शन में से 3700 को वैध कर दिया गया है. बचे हुए 2300 कनेक्शन को वैध करने का काम चल रहा है. परियोजना के क्षेत्र में 7000 मीटर नयी पाइप लाइन बिछाने का भी काम चल रहा है. जिससे करीब 2000 नये कनेक्शन दिये जा सकेंगे. इसके अलावा 12 नए पानी के टंकी भी बनाए जाएंगे. जिन पुरानी टंकियों का कनेक्शन एक ही मेन पाइप से जुड़ा हुआ उसे हटाकर सभी टंकियों को अलग-अलग पाइप लाइन से जोड़ा जायेगा, ताकि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से सभी टंकियां एक साथ भरा जा सके.

औद्योगिक और घरेलू उपयोग के लिए अलग-अलग सिस्टम बने- सरयू राय

सरयू राय ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि जमशेदपुर में औद्योगिक और घरेलू उपयोग के लिए अलग सिस्टम बनाया जाये. औद्योगिक उपयोग के लिए पानी सीधे नदी से खींचा जाये और घरेलू उपयोग के लिए चांडिल डैम से डिमना लेक में पानी डाला जाए. वहां से मानगो होते हुए पाइप लाइन से जमशेदपुर और मानगो में पानी की आपूर्ति की जाए. विधायक ने सतनाला डैम में चांडिल की नहर से पानी लाकर पेयजल आपूर्ति करने का भी सुझाव दिया. जिसके बाद निर्णय लिया गया कि नगर विकास विभाग के अधिकारी इस संबंध में राज्य सरकार और टाटा स्टील के अधिकारियों के सामने प्रस्ताव रखेंगे.

22 जुलाई को जमशेदपुर में होगी बैठक

मोरहदा पेयजल आपूर्ति परियोजना के विस्तार और फेज-2 के कार्यों में गति लाने के लिए 22 जुलाई को जमशेदपुर में एक बैठक रखने का भी निर्णय लिया गया है, जिसमें टाटा स्टील, जमशेदपुर अक्षेस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ कंसल्टेंट वेकपोस के भी अधिकारी शामिल होंगे. इस बैठक की अध्यक्षता सरयू राय करेंगे. इसे भी पढ़ें – मनी">https://lagatar.in/high-court-reserves-verdict-on-money-laundering-accused-manoj-punmiyas-plea/">मनी

लांड्रिंग के आरोपी मनोज पुनमिया की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही