Search

 
 
 

एफसीआई गोदाम से 2078 बोरी अनाज की चोरी, मामला दर्ज

 
Ranchi : एफसीआई गोदाम से 2078 बोरी अनाज की चोरी का मामला सामने आया है. यह मामला राजधानी के चुटिया थाना क्षेत्र के एफसीआई गोदाम की है. जहां से गेहूं और चावल की 2078 बोरी की चोरी हो गई है. इस मामले को लेकर डिविजनल मैनेजर नीरज कुमार ने चुटिया थाना में मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि चावल के 1716 बोरे गायब हैं, जबकि गेहूं के 362 बोरे. कुल मिलाकर गोदाम से दोनों अनाज की 2078 बोरियां गायब हैं. डीपो मैनेजर सहित एफसीआई के कर्मी पर प्राथमिकी जानकारी के मुताबिक, 2000 बोरी अनाज की चोरी की घटना जुलाई महीने में हुई थी. हालांकि इसकी जानकारी दो दिन पहले हुई. जिसके बाद डीपो मैनेजर सहित एफसीआई के कर्मी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इस घटना में शामिल आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है. इसे भी पढ़ें- क्या">https://lagatar.in/what-is-the-tender-scam-from-the-arrest-of-the-mla-representative-of-the-cm-to-the-interrogation-of-the-press-advisor-know-what-happened-when/">क्या

है टेंडर घोटाला, जिसमें सीएम के विधायक प्रतिनिधि की गिरफ्तारी से लेकर प्रेस सलाहकार तक से हो रही पूछताछ, जानें कब क्या हुआ
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही