Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी की जांच में हेमंत सोरेन और विनोद सिंह का 201 पन्ने का चैट आया सामने

Advertisement
Advertisement
Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से ईडी की टीम फिर से तीन दिनों तक जमीन घोटाला मामले में पूछताछ करेगी. PMLA कोर्ट ने ईडी को हेमंत सोरेन के तीन दिनों के रिमांड की स्वीकृति दी है. सोमवार को कोर्ट में हेमंत की पेशी के दौरान ईडी ने अदालत के समक्ष दावा किया है कि हेमंत और विनोद सिंह के बीच 201 पन्नों का नया चैट निकाला गया है. ईडी का दावा यह भी है कि इस चैट में बरियातु की 8.5 एकड़ हेमंत सोरेन के कब्जे वाली जमीन पर होने वाले निर्माण से संबंधित कई मामले हैं. जो पीएमएलए 2022 के अंतर्गत आते हैं. ईडी द्वारा पहले के रिमांड में यह भी कहा गया है कि व्हाट्सएप चैट में न केवल कई संपत्तियों के बारे में गोपनीय जानकारी का आदान-प्रदान शामिल है, बल्कि ट्रांसफर-पोस्टिंग, सरकारी रिकॉर्ड साझा करने आदि से संबंधित अन्य आपत्तिजनक जानकारी भी शामिल है, जिसमें से बड़ी रकम भी शामिल है. ऐसा प्रतीत होता है कि धन का सृजन और लेन-देन किया गया है. इसे भी पढ़ें -पेपर">https://lagatar.in/jharkhand-state-students-union-met-governor-in-paper-leak-case-submitted-memorandum/">पेपर

लीक मामले में झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन ने राज्यपाल से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/VINOD-ED.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

जांच में सहयोग नहीं कर रहे हेमंत सोरेन

ईडी ने अदालत में कहा कि हेमंत सोरेन जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं. अपने और उससे जुड़े अन्य व्यक्तियों द्वारा अर्जित संपत्तियों के बारे में सही तथ्य भी नहीं बता रहे हैं.

व्हाट्सएप चैट पर हस्ताक्षर करने और स्वीकार करने से भी इनकार कर रहे हेमंत सोरेन

ईडी ने कहा है कि हेमंत सोरेन और उनका सहयोगी बिनोद सिंह के साथ व्हाट्सएप चैट से सामना कराया जा रहा है, जिसमें अचल संपत्तियों से संबंधित सूचनाओं का आदान-प्रदान शामिल है. हेमंत सोरेन संपत्तियों की जानकारी छुपाने के लिए व्हाट्सएप चैट पर हस्ताक्षर करने और स्वीकार करने से भी इनकार कर रहा है.

बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के जरिए भेजा था

6 अप्रैल 2021 को विनोद सिंह ने बैक्वेट हॉल के निर्माण का नक्शा हेमंत सोरेन को चैट के जरिए भेजा था. ईडी का दावा है कि इस चैट में जो लोकेशन दिया गया है, वह बरियातु स्थित 8.5 एकड़ जमीन है. जिसपर हेमंत सोरेन का कब्जा है. ईडी ने कोर्ट को बताया कि हेमंत सोरेन संपत्ति से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें -राजधानी">https://lagatar.in/ranchi-heavy-rain-in-the-capital-possibility-of-rain-and-hailstorm-tomorrow/">राजधानी

रांची में हुई झमाझम बारिश, कल बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही