Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

2024 : सोशल जस्टिस के बहाने भाजपा के खिलाफ गोलबंद हो रहा विपक्ष, झारखंड CM हेमंत भी हैं शामिल

Ranchi : 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले गैर-भाजपा पार्टियां एकजुट होंगी या नहीं, इसपर अभी भी कयास लगाया जा रहा है. इसका कारण अलग-थलग पड़ चुकी, विपक्षी नेताओं का कोई एक सर्वमान्य नेता नहीं मिल पाना है. कभी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, कभी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तो कभी किसी अन्य गैर भाजपाई नेता की तरफ से इसकी कवायद होती दिखती रही है. एक बार फिर यह पहल की गयी है. इस बार यह बीड़ा उठाया है, द्रमुक अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के स्टॉलिन ने. इसे भी पढ़ें - 100">https://lagatar.in/100-crore-mid-day-meal-scamabsconding-main-accused-sanjay-tiwari-ed-and-ranchi-police-engaged-in-search/">100

करोड़ मिड डे मील घोटाला : फरार हुआ मुख्य आरोपी संजय तिवारी, तलाश में जुटी ED व रांची पुलिस

सोमवार को ‘सामाजिक न्याय’ के विषय पर विपक्षी नेताओं की एक बैठक

दरअसल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने सोमवार को ‘सामाजिक न्याय’ के विषय पर विपक्षी नेताओं की एक बैठक बुलाई है. माना जा रहा है कि बैठक पूरी तरह से राजनीतिक है. बैठक 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ गैर-भाजपाई नेताओं को एकजुट करना है. हालांकि विपक्षी नेताओं के मुताबिक, यह विपक्षी दलों की राजनीतिक बैठक नहीं है, बल्कि सामाजिक मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाई गयी है. चर्चा है कि बैठक में करीब 20 विपक्षी दलों के नेता चेन्नई में प्रत्यक्ष रूप से या ऑनलाइन भाग ले सकते हैं. बैठक में ‘‘भारत में सामाजिक न्याय को आगे ले जाना’’ विषय पर चर्चा की जाएगी.

बैठक में इन पार्टियों के शामिल होने की है सूचना

जानकारी के मुताबिक, बैठक में भाग लेने के लिए जिन नेताओं ने सहमति दे दी है, उसमें शामिल हैं. झामुमो नेता हेमंत सोरेन (झारखंड के मुख्यमंत्री), कांग्रेस से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव (बिहार के उपमुख्यमंत्री), समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस, वाईएसआर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भारत राष्ट्र समिति (पूर्व नाम तेलंगाना राष्ट्र समिति), बीजू जनता दल, माकपा, भाकपा और तृणमूल कांग्रेस जैसी पार्टियां शामिल हैं. बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस पहली बार इस तरह की बैठक में शामिल होंगे.

ममता और हेमंत भी पहले कर चुके हैं पहल

बता दें कि भाजपा के खिलाफ विपक्षी पार्टियों को गोलबंद करने की दिशा में बीते दिनों मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के नेता नवीन पटनायक, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. इसी तरह जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी बीते दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मुलाकात किए थे तो इसे 2024 की तैयारी की पहल बताया गया था. इसे भी पढ़ें -जैक">https://lagatar.in/jac-12th-board-advertisement-canceling-physics-exam-is-fake-secretary-mk-singh-clarified/">जैक

12वीं बोर्ड : फिजिक्स परीक्षा रद्द करने वाला विज्ञापन फेक, सचिव एमके सिंह ने दिया स्पष्ट्रीकरण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही