National News : 2029 में होनेवाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है. चुनाव आयोग का ध्यान जेन अल्फा और जेन-जी पर है. आयोग इन्हें जागरूक वोटर बनाने की कवायद मे जुट गया है.
खबरों के अनुसार चुनाव आयोग इस अभियान में देश भर की 4,123 विधानसभा क्षेत्र के स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के छात्रों को जोड़ेगा. इस कवायद में हर सीट पर 10 चुनावी साक्षरता क्लब बनाये जायेंगे.
जानकारी के अनुसार आयोग की 50 हजार चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) बनाने की योजना है. योजना के तहत आयोग 15 लाख स्कूलों में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों से संवाद करेगा. इस क्रम में देश के 70 हजार कॉलेजों और 1,400 यूनिवर्सिटी तक दस्तक दी जायेगी.
चुनाव आयोग ने 2018 में सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन (एसवीईईपी) कार्यक्रम के तहत क्लब शुरू किये थे. छात्रों को लोकतांत्रिक मूल्य, चुनावी प्रक्रिया और चुनाव आयोग की भूमिका व कामकाज से परिचित कराने के लिए क्लब बनाये गये थे.
वर्तमान में आयोग का मानना है कि कम्युनिकेशन का तरीका तेजी से बदलता जा रहा है. लोग डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ज्यादा निर्भर हो गये हैं यह देखते हुए आयोग ने ईएलसी 2.0 की योजना को धार दे रहा है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.