Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

केरल के मलप्पुरम के पास ओट्टिपुरम में नदी में हाउसबोट के डूबने से 21 लोगों की मौत

Malappuram : केरल के मलप्पुरम के तानूर जिले के पास ओट्टिपुरम में नदी में रविवार शाम एक हाउसबोट के डूबने से कम से कम 21 लोगों की मौत होने की खबर है. बोट पर 40 यात्री सवार थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे. मंत्री वी अब्दुर्रहीमन के अनुसार मरने वालों की संख्या 21 है, 7 लोगों की हालत गंभीर है. पूर्व में 15 लोगों के मरने की सूचना थी. लेकिन देर रात मृतकों की संख्या बढ़ गयी. जिस जगह पर हुआ वह समुद्र से कुछ दूर है. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

हादसे के समय नाव किनारे से 300 मीटर की दूर थी

हादसा तब हुआ जब नाव किनारे से 300 मीटर की दूर थी. पुलिस के अनुसार शाम के सात बजे यह हादसा हुआ. हादसे के बाद मौके पर दमकलकर्मियों ने पहुंच कर बचाव कार्य शुरू कर दिया. स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता भी बचाव अभियान में जुट गये. खबर है कि देर रात तक जीवितों को बचाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम चलता रहा. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाव पर क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे. नाव पर रक्षा उपकरण भी नहीं थे,

 मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घटना पर शोक जताया

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने घटना पर शोक जताया है. उन्होंने मलप्पुरम जिला कलेक्टर को आपातकालीन बचाव अभियान चलाने का निर्देश देते हुए .सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द कर दिये, वह आज सुबह ही तानूर पहुंचे. सोमवार को आधिकारिक शोक का दिन घोषित किया गया है.

पीएम मोदी, राहुल गांधी और शाह ने शोक व्यक्त किया 

केरल बोट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताया है. बता दें कि प्रधानमंत्री ने इस हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम राहत कोष से 2 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मलप्पुरम में हुई नौका दुर्घटना से गहरा दुख व्यक्त किया है, कहा कि मैं उन लोगों के परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपनी जान गंवाई है.  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि, केरल के मलप्पुरम में हाउसबोट के डूबने की खबर से व्यथित हूं. उन सभी के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही