Search

झारखंड में मिले डेंगू के 21 मरीज, सबसे ज्यादा देवघर में

Ranchi : शुक्रवार को राज्य भर में डेंगू के 21 मरीज मिले हैं. इनमें सबसे ज्यादा 8 मरीज देवघर जिले में मिले हैं. वहीं दुमका में 2, गढ़वा में 5, हजारीबाग में 5 और जामताड़ा में डेंगू के 1 मरीज मिले हैं. वहीं राज्य में चिकनगुनिया के 67 संदिग्ध मरीज मिले हैं. इनमें हजारीबाग में 25, देवघर जिले में 38 और गढ़वा में 4 मरीज मिले हैं. हालांकि जांच के बाद किसी भी मरीज में चिकनगुनिया की पुष्टि नहीं हुई है. बता दें कि जनवरी से लेकर 13 अक्टूबर तक राज्य भर में डेंगू के 1973 मरीज मिले हैं. इनमें सबसे ज्यादा 1112 मरीज पूर्वी सिंहभूम जिले में मिले हैं. वहीं साहिबगंज में 209, सरायकेला में 125 और रांची में अब तक 104 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं. जबकि 13 अक्टूबर तक राज्य भर में चिकनगुनिया के 262 मरीज मिले हैं. इनमें सबसे ज्यादा 191 मरीज राजधानी रांची में मिले हैं. इसे भी पढ़ें – मैस्कॉट">https://lagatar.in/the-mascot-elephant-is-inspired-by-the-inspiring-story-of-juhi-of-betla-who-saved-human-lives-hemant/">मैस्कॉट

हाथी बेतला की जूही की प्रेरणादायक कहानी से प्रेरित, जिसने मानव जीवन की रक्षा की : हेमंत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//