शुभम संदेश एक्सक्लूसिव ईंट भट्ठा में काम करने आये थे, पैसे मांगने पर मारपीट करता है भट्ठा मालिक मजदूर भाग न जाएं, इसलिए दिन-रात की जाती है निगरानी 1000 ईंट बनाने पर 750 रुपए देने का था वादा, दे रहा सिर्फ 350 रुपये Satya Sharan Mishra/Pravin Kumar Ranchi: जिले के नरकोपी थाना क्षेत्र के सरवा में छत्तीसगढ़ के 6 परिवार के 21 लोग पिछले कई महीने से बंधक बने हुए हैं. भट्टा मालिक न इन्हें मजदूरी का भुगतान कर रहा है और न ही इन्हें वापस इनके घर जाने दे रहा. दिन रात इन मजदूरों की निगरानी की जा रही कि कहीं ये भाग न जाएं. ये लोग 5 महीने पहले यहां ईंट भट्ठा में काम करने आये थे. छत्तीसगढ़ के बस्ती जिला के सिंदरी गांव से दो मजदूर पहले अपने परिवार के साथ नरकोपी पहुंचे. यहां टैब नाम से बनाए जाने वाले ईंट भट्ठा के मालिक तबारक खान से उनकी मुलाकात हुई. तबारक ने मजदूरों को 1000 ईंट बनाने पर 750 रुपए की दर से भुगतान करने की बात कही. इसके बाद तीन महीने पहले सिंदरी गांव के ही 4 और परिवार के लोग भी अपने परिवार के साथ भट्ठे में काम करने पहुंचे. मजदूरों ने आरोप लगाया है कि तबरेज खान उन्हें पूरी मजदूरी नहीं दे रहा है. मजदूरी मांगने पर कुछ लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट की गयी. महिलाओं को भी नहीं बख्शा. मजदूर पूजा मनाहर के साथ मारपीट की गई. इसके बाद बाकी मजदूरों ने इधर-उधर छिप कर खुद को बचाया. फिलहाल सभी मजदूर अपने घर वापस जाने के लिए गुहार लगा रहे हैं. [caption id="attachment_857286" align="aligncenter" width="432"]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/2-16.jpg"
alt="" width="432" height="576" /> परिवार के साथ छत्तीगढ़ से आए मजदूर[/caption]
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/3-16.jpg"
alt="" width="576" height="432" /> ईंट बनाते और खेलते मजदूरों के बच्चे[/caption]
alt="" width="432" height="576" /> परिवार के साथ छत्तीगढ़ से आए मजदूर[/caption]
मजदूरी मांगने पर भड़क जाता है तबारक
मजदूर सुनील मनाहर ने बताया कि वह पांच महीने पहले छत्तीसगढ़ से यहां मजदूरी करने आया था. ईंट भट्ठा मालिक तबारक ने कहा कि 1000 ईंट बनाने पर 750 रुपए दिया जाएगा, लेकिन उसने कभी वादे के मुताबिक भुगतान नहीं किया. कभी-कभार 1000-1200 रुपए दे देता है. ऐसे में उसने तबारक से कहा कि वह उनका हिसाब कर दे वो वापस अपने घर चले जाएंगे. इसपर तबारक भड़क गया और कहा कि 1000 ईंट पर 350 रुपए की दर से वो भुगतान करेगा.ईंट भट्ठा मालिक ने करवाई मजदूरों की पिटाई
मजदूर आशू ने बताया कि वह 3 महीने पहले ईंट भट्ठा में काम करने छत्तीसगढ़ ये यहां आया था. ईंट भट्ठा मालिक ने वादे के मुताबिक मजदूरी का भुगतान नहीं किया. जब उसने कम मजदूरी देने का विरोध किया, तो तबरेज ने अपने 17-18 लोगों को ईंट भट्ठा में बुला लिया और मजदूरों के साथ गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी. [caption id="attachment_857287" align="alignnone" width="576"]alt="" width="576" height="432" /> ईंट बनाते और खेलते मजदूरों के बच्चे[/caption]
Leave a Comment