Search

हजारीबाग सेंट्रल वेयर हाउस के मैनेजर के घर से 21 लाख नकद व जेवरात जब्त

Hazaribagh/Ranchi: सीबीआई ने छापेमारी के दौरान हजारीबाग सेंट्रल वेयर हाउस के मैनेजर के घर से 21 लाख रुपये नकद और जेवरात और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किये गये हैं. मैनेजर राजीव रंजन को सीबीआई ने कल एक लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था. अभियुक्त को आज न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया.
 
Uploaded Image

 मैनेजर के घर से बरामद ज्वेलरी 

वह ठेकेदार को दिये गये वर्क ऑर्डर के आलोक में काम जारी रखने के लिए एक लाख रुपये की मांग कर रहा था. ठेकेदार ने इससे संबंधित शिकायत सीबीआई से की थी. सीबीआई ने शिकायत की जांच के बाद उसे ठेकेदार से एक लाख रुपये की बाइक घूस में लेते गिरफ्तार किया था. 

गिरफ्तारी के बाद उसके घर की तलाशी ली गयी. इसमें 21 लाख रुपये नकद, जेवरात, चल-अचल संपत्ति से संबंधित दस्तावे जब्त किये गये हैं. सीबीआई ने आज मैनेजर को विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया. इसके बाद न्यायालय के आदेश के आलोक में उसे जेल भेज दिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही