Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Bokaro News: बेरमो के ढोरी एरिया से 21 टन अवैध कोयला जब्त

बेरमो अनुमंडल के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 20.81 टन अवैध कोयला जब्त किया है.
Advertisement
Advertisement
बोकारो जिले की खबरें

Bokaro: बेरमो अनुमंडल के बेरमो थाना क्षेत्र में कोयला माफियाओं के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 20.81 टन अवैध कोयला जब्त किया है. 

इसे भी पढ़ें: 

गुप्त सूचना के आधार पर सीआईएसएफ, सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को जानकारी मिली थी कि ढोरी एरिया के अंतर्गत कारीपानी बस्ती और रानीबाग क्षेत्र में अवैध रूप से कोयले का भंडारण किया गया है. 

Uploaded Image

सूचना मिलते ही सीआईएसएफ की छापेमारी टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कारीपानी बस्ती से 1.19 टन अवैध कोयला जब्त किया. इसके बाद कमांडेंट राज प्रताप सिंह ने ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह को मामले से अवगत कराया. उनके निर्देश पर सीआईएसएफ और सीसीएल की संयुक्त टीम का गठन किया गया. 

 

संयुक्त कार्रवाई के दौरान रानीबाग क्षेत्र में छापेमारी कर 19.62 टन अवैध कोयला बरामद किया गया. जब्त किए गए अवैध कोयले का विधिवत वजन कराने के उपरांत उसे सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द कर दिया गया.

 

इस संयुक्त अभियान में एएसओ सुरेश सिंह, उप कमांडेंट दिनेश कुमार, इंस्पेक्टर एस.आर. नायक, सब-इंस्पेक्टर अमित कुमार, धर्मेंद्र कुमार, सहायक उप-निरीक्षक बी.डी. शर्मा, क्यूआरटी टीम, सीसीएल सुरक्षा कर्मी शीलचंद एवं उनकी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

 

सीआईएसएफ ने पुनः स्पष्ट किया है कि खनन क्षेत्रों एवं आसपास किसी भी प्रकार के अवैध कोयला भंडारण, अवैध खनन तथा अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां पूर्ण सतर्कता के साथ कार्य कर रही हैं. संबंधित एजेंसियों के आपसी समन्वय से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी.
 

सीआईएसएफ की लगातार छापेमारी से कोयला माफियाओं में हड़कंप मच गया है. राज प्रताप सिंह, कमांडेंट ने कहा सीआईएसएफ सीसीएल करगली एमएमडीआर एक्ट के उल्लंघन पर हमारी जीरो टॉलरेंस की नीति है. अवैध कोयले के कारोबार में शामिल लोगों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही