Search

 
 
 

गणतंत्र दिवस में भाग लेने झारखंड के 21 योग प्रशिक्षक दिल्ली रवाना

 
Ranchi : आयुष मंत्रालय ने झारखंड के 21 योग प्रशिक्षकों का चयन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस में विशिष्ट अतिथि के रूप में किया है. इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सभी 21 प्रशिक्षक दिल्ली रवाना हुए. झारखंड के हर जिले से योग प्रशिक्षकों का चयन किया गया है. इस संबंध में आयुष निदेशालय झारखंड सरकार की निदेशक सीमा कुमारी उदयपुरी ने एच ङब्ल्यू सी के नोडल अफसर दिवाकर कुमार झा को नियुक्त किया. योग प्रशिक्षक, डॉ अर्चना कुमारी की देखरेख में सभी दिल्ली रवाना हुए. पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गणतंत्र दिवस परेड में योग को स्थान दिया है. इस संबंध में आयुष निदेशालय झारखंड की उपनिदेशक डॉक्टर नूजहक सुल्ताना ने भी आदेश जारी किया है. इसे भी पढ़ें -Breaking">https://lagatar.in/breaking-dhanbad-civil-court-order-clerk-commits-suicide-by-hanging-himself-from-the-fan/">Breaking

: धनबाद सिविल कोर्ट के आदेशपाल ने पंखे से लटककर की आत्महत्या

भाग लेने वाले झारखंड के योग प्रशिक्षक

पूनम तिवारी - बोकारो शौर्या कुमारी - चतरा अनोज कुमार - देवघर बिनय पंडित - धनबाद संतोष गोस्वामी - दुमका शशि कुमार चौधरी - गढ़वा आनंद कुमार वर्मा - गिरिडीह प्रियंका कुमारी - गोड्डा तुलसी साहू - गुमला संजीव कुमार सिंह - हजारीबाग रंजीत प्रसाद यादव - जामताड़ा नमित नाग - खूंटी सुषमा सुमन - कोडरमा घनश्याम यादव - लातेहार प्रसेनजीत राजबंशी - पाकुर पवन कुमार गुप्ता - पलामू धनराज सिंह - रामगढ़ डॉ अर्चना कुमारी - रांची नीलरतन खान - सरायकेला दिव्येन्द्र कुमार प्रसाद - सिमडेगा दीपक पासवान - पश्चिमी सिंहभूम इसे भी पढ़ें -रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-examination-is-a-means-of-assessing-students-studies-do-not-make-it-a-cause-of-stress-dr-neeta-2/">रांचीः

परीक्षा स्टूडेंट्स के अध्ययन के आकलन का है जरिया, इसे ना बनाएं तनाव का कारण- डॉ नीता
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही