Search

धनबाद के 22.78 लाख मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनकर भेजेंगे लोकसभा

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जारी की चुनाव की अधिसूचना

63 एसएसटी, 21 एफएसटी, 21 वीएसटी अलर्ट मोड में

Amit Kumar Sinha Dhanbad : धनबाद लोकसभा क्षेत्र के 22 लाख 78 हजार 221 मतदाता अपना प्रतिनिधि चुनकर लोकसभा भेजेंगे. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी माधवी मिश्रा ने सोमवार को लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी. डीसी ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रशासन स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पूरी तरह तैयार है. जिले में 63 स्टैटिक सर्विलांस टीम, 21 फ्लाइंग स्क्वायड टीम और 21 वीडियो सर्विलांस टीम कार्यरत हैं. दो एक्सपेंडिचर ऑब्जर्वर आईआरएस आनंद कुमार व आईआरएस निखिल गोयल धनबाद आ चुके हैं, जो धनबाद, झरिया और बाघमारा विधानसभा की निगरानी करेंगे. अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. नामांकन की अंतिम तिथि 6 मई को दिन के तीन बजे तक है. नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक किया जाएगा. सात मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 9 मई को दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिया जा सकता है. मतदान 25 मई को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. मतगणना चार जून को होगी. प्रेसवार्ता में एसएसपी एचपी जनार्दनन सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

18 से 19 वर्ष के 53677 फर्स्ट टाइम वोटर्स

डीसी ने बताया कि धनबाद संसदीय क्षेत्र में बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद व झरिया विधानसभा को मिलाकर कुल 22 लाख 78 हजार 221 मतदाता हैं. इसमें 11 लाख 92 हजार 976 पुरुष, 10 लाख 85 हजार 165 महिला  व 80 थर्ड जेंडर मतदाता हैं. 27 अक्टूबर 2023 से 27 अप्रैल 2024 तक 82628 नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है. इस बार लोकसभा चुनाव में धनबाद जिले में 18 से 19 वर्ष के 53677 फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं, जिनमें 24192 पुरुष, 29483 महिला व 2 थर्ड जेंडर से हैं.

1270 भवनों में 2539 बूथों पर होगी वोटिंग

चुनाव संपन्न कराने के लिए 1270 भवनों में 2539 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इनमें शहरी क्षेत्र में 1177 और ग्रामीण क्षेत्र में 1362 मतदान केंद्र हैं. डीसी ने बताया कि धनबाद जिले के सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी व बाघमारा विधानसभा में 1313 भवन में 2378 मतदान केंद्र हैं. इसमें शहरी क्षेत्र में 918 व ग्रामीण क्षेत्र में 1183 मतदान केंद्र हैँ. धनबाद जिले में 172 पर्दानशीन व 19 महिला मतदान केंद्र हैं. जबकि पीडब्ल्यूडी मतदान कर्मियों संचालित सिंदरी विधानसभा में एक और युवा मतदान कर्मियों द्वारा संचालित धनबाद विधानसभा में एक बूथ है. वहीं टुंडी व बाघमारा में एक-एक यूनिक बूथ बनाया गया है.

नामांकन कक्ष में उम्मीदवार सहित 5 लोगों को ही इंट्री

डीसी ने बताया कि नामांकन करने के लिए रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में उम्मीदवार सहित 5 लोगों को ही प्रवेश की अनुमति. कलेक्ट्रेट के मेन गेट तक तीन वाहन ही आ सकेंगे. निर्दलीय उम्मीदवार के लिए अधिकतम 10 प्रस्तावक की अनुमति रहेगी. पूरे कलेक्ट्रेट परिसर की सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-case-registered-against-100-including-dhullu-mahato-for-violating-code-of-conduct/">धनबाद

: ढुल्लू महतो समेत 100 पर आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp