Search

 
 
 

नीतीश कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, महिला कर्मियों को बड़ी राहत

पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. इस बैठक में सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों, खेल क्षेत्र, स्वास्थ्य सेवा और जनजातीय समाज से जुड़े कई अहम निर्णय लिए.
 

Bihar :  पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई. इस बैठक में सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों, खेल क्षेत्र, स्वास्थ्य सेवा और जनजातीय समाज से जुड़े कई अहम निर्णय लिए. 

 

महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत

अब बिहार सरकार की महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल के नजदीक सरकारी क्वार्टर की सुविधा मिलेगी. 

 

खेल विभाग में नई नियुक्तियां और सेवा शर्तों की मंजूरी

  • - बिहार खेल लिपिकीय संवर्ग
  • - अधीनस्थ खेल संवर्ग
  • - खेल सेवा संवर्ग

इन तीनों के भर्ती एवं सेवा शर्तें नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी गई है, जिससे राज्य में खेल से जुड़े कर्मचारियों की नियुक्तियों में पारदर्शिता और स्पष्टता आएगी.

 

जनजातीय समूहों को मिलेगा आवास

  • - पीएम जनमन अभियान के तहत बिहार की विशेष रूप से कमजोर जनजातियों जैसे असुर, बिरहोर, सावर आदि के योग्य परिवारों को प्रधानता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा.
  • - प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2 लाख की राशि चार किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाएगी.

 

स्पोर्ट्स इंजरी यूनिट की स्थापना

पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशी नगर में 20 बेड वाला स्पोर्ट्स इंजरी यूनिट स्थापित किया जाएगा. इसके लिए 36 नए पदों का सृजन किया गया है.

 

लापरवाही पर कार्रवाई, डॉक्टरों को किया गया बर्खास्त

बिहार सरकार ने बिना कारण बताये अनुपस्थित रहने वाले कुल 7 चिकित्सकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. इनमें खगड़िया, लखीसराय और बेगूसराय जिले के डॉक्टर शामिल हैं. 

 

जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन नियमों में बदलाव

बिहार जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियमावली 1999 में संशोधन करते हुए अब 2025 की नई नियमावली बनाई जाएगी, जिससे दस्तावेजी प्रक्रिया को और अधिक आधुनिक व सरल बनाया जाएगा. 

 

अन्य अहम फैसले

  • - गव्य संवर्ग भर्ती संशोधन नियमावली 2025 को मंजूरी
  • - बाल विकास लिपिकीय संवर्ग नियमावली 2025 को स्वीकृति
  • - नगर पालिका क्षेत्र विज्ञापन नियमावली 2025 पर मुहर

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही