Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुमका डीसी और एसपी की संयुक्त कार्रवाई में 225 टन अवैध कोयला जब्त

Advertisement
Advertisement
Dumka : दुमका (Dumka) उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने दुमका से लेकर शिकारीपाड़ा के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अवैध खनन के खिलाफ मुहिम चलाई. कई अवैध खदानों में छापेमारी की और लगभग 225 टन अवैध कोयला जब्त किया. चार बाइक और तीन मोबाइल भी बरामद किये गए. जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू के मुताबिक कोयले के अवैध धंधे में शामिल कुछ लोगों को चिन्हित किया गया. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी चल रही है.

   शिकारीपाड़ा से पश्चिम बंगाल बोर्डर तक छापेमारी

जानकारी के मुताबिक डीसी रवि शंकर शुक्ला एवं एसपी अम्बर लकड़ा के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने लगातार दूसरी रात दुमका के बिजयपुर से लेकर शिकारीपाड़ा के पश्चिम बंगाल बोर्डर तक छापेमारी की है. कार्रवाई के दूसरे दिन अवैध कोयला खदानों को निशाना बनाया गया. पातनपुर, अस्ताजोड़ा, हीरापुर, नौपहाड़ और पंचवाहिनी की अवैध खदानों में छापेमारी की गई. कुछ अवैध खदानों में देर रात को भी कोयले का अवैध खनन किया जा रहा था, तो कहीं बड़ी मात्रा में अवैध कोयला डंप कर रखा गया था. नौ पहाड़ में दो सौ टन अवैध कोयले की बरामदगी की सूचना है. दुमका से पत्थर चिप्स लोडेड एक हाईवा को भी जब्त किया गया है. बताया जा रहा है कि हीरापुर और नौपहाड़ की उन्हीं अवैध खदानों से कोयला निकाला जा रहा था, जिन्हें जनवरी 2022 में जिला प्रशासन ने डोजरिंग कर बंद करा दिया था. देर रात करीब नौ घंटों तक की इस बड़ी कार्रवाई में डीसी एवं एसपी के साथ डीएफओ अभिरूप कुमार सिन्हा, जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कु, एसडीओ महेश्वर महतो, एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी, शिकारीपाड़ा सीओ राजु कमल, दुमका सीओ यामुन रविदास और शिकारीपाड़ा थानेदार अरविन्द कुमार समेत जिला खनन टास्क फोर्स के सभी अधिकारी भी शामिल थे.

 खदानों की डोजरिंग कराई, धंधेबाजों ने फिर खोला 

डीसी रवि शंकर शुक्ला ने गुरुवार की शाम 6 बजे से अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ छापेमारी की शुरुआत बिजयपुर में चेकनाका लगा कर की. छापेमारी में अधिकारियों की टीम के साथ डीसी शिकारीपाड़ा के कुलकुली डंगाल भी पहुंचे. टास्क फोर्स शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के हीरापुऱ इलाके में उस जगह पहुंचा, जहां चार सुरंगनुमा कोयला खदानों को जिला प्रशासन ने 18 जनवरी 2022 को डोजरिंग कर बंद करा दिया था. डीसी पहुंचे तो वहां 35 बोरा कोयला पैक कर चार बाइक पर रखा था. खदान के अंदर से कोयला निकालने की आवाज आ रही थी. छापेमारी की भनक लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए. यहां डीसी ने तीन मोबाइल बरामद किया. 35 बोरा कोयला और चार बाइक जब्त कर ली.

    नौपहाड़ में पोकलेन से कोयले का खनन

डीसी और एसपी अन्य अधिकारियों के साथ नौपहाड़ पहुंचे, जहां 20 कोयला खदानों को 17 व 18 जनवरी 2022 को डोजरिंग कर बंद कर दिया गया था. कोयला माफियाओं ने फिर से इन खदानों को खोल दिया था. निशानों से पता चला कि यहां पोकलेन से कोयले का खनन किया जा रहा था. यहां बरामद कोयले को जब्त कर शिकारीपाड़ा सीओ और थानेदार को सुपुर्द कर दिया गया. बाद में यहां चौकीदार की ड्यूटी लगा दी गयी. छानबीन में पता चला कि इन अवैध कोयला खदानों का संचालन बबई हेम्ब्रम द्वारा किया जा रहा है, जिसे उपायुक्त ने जिला बदर कर रखा है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-swarnarekha-express-should-stop-at-pathardih-station-former-councilor/">धनबाद

: स्वर्णरेखा एक्सप्रेस का पाथरडीह स्टेशन में हो ठहराव- पूर्व पार्षद [wpse_comments_template] ">https://lagatar.in/dhanbad-swarnarekha-express-should-stop-at-pathardih-station-former-councilor/">

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही