Ranchi : इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 227 जवानों को एएसआई श्रेणी में प्रोन्नति मिलेगी. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने इन 227 जवानों की वरीयता सूची जारी कर दी है. गौरतलब है कि केंद्र सरकार आईआरबी के गठन को मंजूरी देती है. इसका खर्च भी केंद्र सरकार वहन करती है. बटालियन के गठन के लिए यह शर्त भी रहती है कि केंद्र सरकार जहां चाहे इस बटालियन का उपयोग कर सकती है. इस बल का गठन राज्यों में सीआरपीएफ या अन्य केंद्रीय बलों से निर्भरता खत्म करने के लिए किया गया है.
IRB के 227 जवानों को ASI रैंक में मिलेगा प्रमोशन
Leave a Comment